IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच लीड्स में खेला गया था। टीम इंडिया की ओर से इस मैच में 5 शतक भी लगाए गए थे। बावजूद इसके भारत को 5 विकेट से हार मिली। वजह रही भारतीय गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन। अब पहली हार के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम इंडिया को चेताया है। उनका मानना है कि भारत को अगर इंग्लैंड में सीरीज जीतनी है तो कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना होगा। कुलदीप ही भारत के लिए संकट मोचक साबित हो सकते हैं।
माइकल क्लार्क ने इस खिलाड़ी की वकालत
क्लार्क ने बियॉन्ड 23 पॉडकास्ट पर कहा कि गेंदबाजी के लिहाज से मैं किसी एक खिलाड़ी पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल आसान है। मुझे लगता है कि वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और इस टेस्ट में उन्होंने जो गेंदबाजी आक्रमण देखा है, उससे कहीं ज्यादा दे सकते थे।
उन्होंने आगे जोड़ा कि मैं कुलदीप यादव को खेलने के हर मौके की तलाश में रहूंगा। इंग्लैंड को कुलदीप के खिलाफ मुश्किल होगी। अगर कुलदीप अपने खेल के शीर्ष पर है, तो यह सीरीज में एक निर्णायक क्षण हो सकता है। क्योंकि इंग्लैंड आक्रामक होना पसंद करता है। जब आप आक्रामक होना चाहते हैं, तो आपको इस बारे में निश्चित होना चाहिए कि गेंद किस तरफ घूम रही है। अगर पिच से थोड़ी सी भी मदद मिलती है, तो कुलदीप अपनी सभी तरह की गेंदबाजी करने में सक्षम होगा।
कुलदीप यादव को नहीं मिला है मौका
पहले मैच में कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला था। टीम इंडिया ने केवल एक फिरकी गेंदबाज रवींद्र जडेजा को मौका दिया था। हालांकि उनकी गेंदबाजी बेअसर रही थी। उन्होंने पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में केवल 1 विकेट अपने नाम किया था। शायद उनकी खराब गेंदबाजी की वजह से भारतीय टीम पहले मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
10 mins agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
13 mins agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
33 mins agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
49 mins agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
49 mins agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 hr agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
1 hr agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
2 hrs agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines