Australian Cricket Hall Of Fame: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान माइकल क्लार्क को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का सम्मान मिला है। 43 वर्षीय क्लार्क ने अपने शानदार क्रिकेट करियर के लगभग 10 साल बाद गुरुवार को इस सम्मान को स्वीकार किया। क्लार्क को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। अब क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटरों की सूची में शामिल होने वाले 64वें खिलाड़ी बन गए हैं।
सम्मान पाने के बाद क्लार्क का रिएक्शन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद माइकल क्लार्क ने कहा कि “इतने सारे शानदार खिलाड़ियों, आदर्शों, रोल मॉडल के साथ बैठना और बचपन में उनसे प्रेरणा लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। रिटायरमेंट आपके लिए बहुत कुछ करता है। आजकल क्रिकेट देखने के कई चरणों में आप कुछ हिस्सों को मिस करते हैं। जब आप उच्चतम स्तर पर खेलते हैं, तो लोग आपके अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में बात करते हैं, लेकिन मेरे लिए, यह छह साल की उम्र में शुरू हुआ। मैंने 34 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया था।”
ये भी पढ़ें;- IND vs ENG: हार के बाद बटलर का रिएक्शन, क्या एग्रेसिव क्रिकेट खेलना इंग्लैंड को पड़ा भारी?
ऐसा रहा था क्लार्क का क्रिकेट करियर
माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 12 साल तक क्रिकेट खेला था। अपने 12 साल के क्रिकेट करियर में क्लार्क ने 115 टेस्ट, 245 वनडे और 34 टी20 मैच खेले थे। इसके अलावा क्लार्क ने 47 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की थी। 115 टेस्ट मैचों में क्लार्क ने बल्लेबाजी करते हुए 8643 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 28 शतक, 2 दोहरे शतक और 27 अर्धशतक निकले थे। टेस्ट क्रिकेट में क्लार्क का औसत 48.83 का रहा था।
इसके अलावा 245 वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए क्लार्क ने 7981 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 8 शतक और 58 अर्धशतक निकले थे। तो वहीं 34 टी20 मैचों में क्लार्क ने 488 रन बनाए थे। जिसमें महज 1 अर्धशतक शामिल था। क्लार्क ने साल 2013-14 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से शानदार जीत दिलाई थी। वहीं क्लार्क ने रिटायरमेंट से ठीक पहले साल 2015 में टीम को वनडे विश्व कप में जीत दिलाई थी।
ये भी पढ़ें;- IND vs ENG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टेंशन में कप्तान सूर्यकुमार, आंकड़े दे रहे गवाही
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
35 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
53 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines