Strange Rules of Cricket: क्रिकेट आज दुनिया के सबसे फेमस स्पोर्ट्स में से एक हैं। कई देशों में नेशनल स्पोर्ट्स भी हैं। एशिया और अफ्रीका देशों में करोड़ों लोग इसे देखते हैं। क्रिकेट देखने में जितना आसान लगता है, उतना आसान नहीं हैं।क्रिकेट की रूल बुक में कई ऐसे नियम हैं, जिनके बारे में आप को नहीं पता होगा। एक ऐसा ही सवाल कई बार फैंस के मन में आता है कि क्या एक ही गेंद पर दो विकेट हो सकते हैं। तो आइये हम आप को इस बात का जवाब देते हैं।
क्या एक ही गेंद पर दो विकेट संभव है?
वैसे तो एक गेंद पर दो बल्लेबाज़ों को आउट करना संभव नहीं हैं। लेकिन तकनीकी तौर पर आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग नियम बनते हैं। तो आइये जानते हैं वो तीन तरीके जिससे एक ही बॉल पर दो बल्लेबाज आउट हो सकते हैं।
1.अगर कोई बल्लेबाज नो बॉल पर रन आउट हो जाता है तो अगली गेंद नियम के अनुसार, फ्री हिट होगी। इस दौरान अगर वो बल्लेबाज रन आउट हो जाता है तो ये यह संभव हैं। बता दें कि फ्री हिट पर कोई भी बल्लेबाज रन आउट को छोड़ कर और तरीके से आउट नहीं हो सकता है।
2. अगर कोई बल्लेबाज एक गेंद पर आउट हो जाता है और दूसरा बल्लेबाज वाइड बॉल पर स्टंप हो जाता है तो भी यह संभव है।
3. अगर कोई बल्लेबाज एक गेंद पर आउट हो जाता है और दूसरा बल्लेबाज समय पर क्रीज पर नहीं आ पता है तो अंपायर उसे भी टाइम आउट दे सकते हैं। कई मौके पर ऐसे बल्लेबाज आउट भी हुए हैं। आईसीसी के नियम के अनुसार, अगर कोई बल्लेबाज आउट होता है तो नए बल्लेबाज को अगले दो मिनट के अंदर क्रीज पर पहुंचना होता है। अगर वो ऐसा करने में नाकाम होता है तो उसे आउट करार दिया जाता है।
विश्व कप 2023 के दौरान श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ भी था। दरअसल, विकेट गिरने के बाद एंजेलो मैथ्यूज 1 मिनट 20 सेकेंड के अंदर क्रीज पर पहुंचकर स्टांस ले रहे थे। तभी उनके हेलमेट की स्ट्रिप टूट गई थी। जिसे वो ठीक करने लगे थे। इसी दौरान शाकिब ने फील्ड अंपायर से टाइमआउट अपील कर दी थी। अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था। ऐसा इंटरनेशनल क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ था।
ये भी पढ़ें: Paris Olympic में भारत का आज का शेड्यूल, पहले ही दिन पक्का कर सकता है पदक
ये भी पढ़ें: ‘भारतीय क्रिकेट टीम आए पाकिस्तान, हम अच्छे लोग हैं’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की अपील
ये भी पढ़ें: क्रिकेट में 90 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जानें पहले ही मैच में किसके नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक कीर्तिमान
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
10 mins ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
53 mins agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
1 hr agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
1 hr agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
2 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
2 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
3 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
4 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines