India vs England: पानी किसी भी इंसान की सबसे बुनियादी जरूरतों में से एक है, लेकिन पिछले साल एक मैच के दौरान इसकी कमी की वजह से एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में जमकर हंगामा हुआ था, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अपने खिलाफ हुई आलोचना को अब काफी गंभीरता से लिया है, जहां उसने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच से पहले फैंस के लिए पार्किंग, सुरक्षा और पानी संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
एमसीए सचिव कमलेश पिसल ने मंगलवार को कहा, ‘शुक्रवार को एमसीए ग्राउंड पर भारत-इंग्लैंड टी-20 मैच देखने आए दर्शकों के लिए सामान्य पार्किंग की व्यवस्था के लिए इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग के लिए अतिरिक्त जमीन ली गई है, जिससे पर्याप्त जगह और सुविधा सुनिश्चित होगी। वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए पार्किंग के रास्ते और स्लॉट डिजाइन किए गए हैं।’
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC में बवाल, CEO ज्योफ एलार्डिस ने दिया इस्तीफा
‘फैंस के लिए फ्री पानी की सुविधा’
उन्होंने आगे कहा, ‘एमसीए ने पिछले भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच से मिली प्रतिक्रिया पर ध्यान दिया है और पानी की आपूर्ति में देरी को रोकने के लिए जरूरी समाधान किए हैं। पूरे आयोजन स्थल पर पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा, जिससे किसी भी तरह की चूक की आशंका नहीं है। चूंकि यह शाम का मैच है, इसलिए बहुत ज्यादा गर्मी की उम्मीद नहीं है। हालांकि फैंस की सुविधा के लिए मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।’
पानी की कमी पर हुआ था बवाल
बता दें कि अक्टूबर के महीने में खेले गए इस मैच में तब काफी गर्मी थी। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, दर्शकों को स्टेडियम में पानी की बोतलें लाने की परमिशन नहीं थी। इसलिए साफ पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी राज्य संघ और स्टेडियम पर आती है। लेकिन उस मैच के लिए एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं था। दोपहर के समय जब गर्मी अपने चरम पर थी, तब दर्शकों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने नारे लगाए और ध्यान मैदान से हटकर साइडलाइन पर चला गया। इसके कुछ ही देर बाद एमसीए ने जरूरी इंतजाम किए।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मैच इंग्लैंड जीता, तब भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बना भारतीय खिलाड़ी, जानें वजह
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines