Holi Gift for Ranji Trophy Players: आईपीएल 2024 के बीच रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। एमसीए ने एक ऐसा फैसला किया है, जिससे रणजी खेलने वाले खिलाड़ियों की चांदी होने वाली है। खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होने वाली है। देशभर में रेड बॉल के महत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसी कारण से यह फैसला किया गया है, ताकि खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलने में और अधिक रुचि ले सके। बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रेड बॉल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों पर बड़ा फैसला किया था। बीसीसीआई सचिव ने खिलाड़ियों को मैच फीस के अलावा भी हर मैच के लिए लाखों रुपये देने का ऐलान किया था। अब एमसीए ने रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए भी बड़ा ऐलान कर दिया है। इससे खिलाड़ियों को होली का तोहफा मिल गया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 पर आया बड़ा अपडेट, इस मैदान पर खेला जा सकता है एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला
खिलाड़ियों को अब कितनी मिलेगी मैच फीस
एमसीए ने होली के अवसर पर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुंबई की टीम ने 42वां रणजी ट्रॉफी का फाइनल जीत लिया है। इससे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन काफी खुश है। यही कारण है कि एमसीएस ने खिलाड़ियों को यह तोहफा देने का फैसला किया है। एमसीए ने अपने ऐलान में कहा कि वह मुंबई के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को बीसीसीआई जितनी बराबर अलग से पैसों का भुगतान करेंगे। बता दें कि बीसीसीआई की ओर से रणजी खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को 40 हजार प्रतिदिन से 60 हजार प्रतिदिन तक मैच फीस दी जाती है। कौन खिलाड़ी कितना मुकाबला खेल रहा है, यह उसी आधार पर तय होता है। अब एमसीए ने घोषणा कर दी है कि वह भी बीसीसीआई जितनी बराबर राशि खिलाड़ियों को अलग से देने वाले हैं। इससे मुंबई के लिए रणजी खेलने वाले खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
https://twitter.com/AadarshParab/status/1771776989671702701
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 3 मैचों के बाद कैसी दिखती है प्वाइंट्स टेबल, टॉप पोजीशन के लिए अभी से मची होड़
क्यों लिया गया यह फैसला
अमोल काले ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि एमसीए ने फैसला किया है कि अगले सत्र स मुंबई के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को अतिरिक्त मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। यह फैसला इसलिए किया गया है, ताकि खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने में भी रुचि दिखाई और खिलाड़ियों को अधिक पैसे मिल सके। खास तौर पर जो खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलने हैं, उन्हें अधिक पैसे मिलने चाहिए, इसी कारण से यह ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट मेरे लिए काफी मायने रखता है, इसलिए यह फैसला किया गया है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
7 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
47 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines