Mayank Yadav Injured: आईपीएल 2025 में अपने अभियान का आगाज करने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के कई तेज गेंदबाज चोटिल हैं और अब लखनऊ खेमे के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिछले सीजन अपनी रफ्तार से सनसनी फैलाने वाले मयंक यादव मैदान पर वापस लौटने से पहले ही फिर से इंजर्ड हो गए हैं। माना जा रहा था कि मयंक शुरुआती कुछ मैच मिस करने के बाद टीम में लौट आएंगे। हालांकि, अब टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने मयंक को लेकर दिल तोड़ देने वाला अपडेट शेयर किया है।
मयंक पर आया बड़ा अपडेट
दरअसल, दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले जस्टिन लैंगर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंयक यादव की इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया है। लैंगर ने बताया कि मयंक ग्राउंड पर लौटने से पहले ही फिर से चोटिल हो गए हैं। लैंगर ने बताया कि मयंक की उंगली में चोट लग गई है, जिसके चलते उनकी मैदान पर जल्द वापसी की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
लैंगर ने कहा, “मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में अपनी गेंदबाजी से काफी इम्प्रेस किया था। हम सभी उनकी मैदान पर वापसी का इंतजार रहे थे। हालांकि, मयंक की उंगली में फिर से चोट लग गई है। चोट लगने के बाद उनकी उंगली में इंफेक्शन भी हो गया है। मयंक का रिहैब प्रोसेस अब एक से दो हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है। अच्छी बात यह है कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं और दौड़ भी रहे हैं। उम्मीद है कि मयंक टूर्नामेंट के अंत तक फिट हो जाएंगे।”
पंत की अगुवाई में खेलेगी लखनऊ
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत पर बड़ा दांव खेला है। पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा है। पंत बल्ले के साथ-साथ कप्तानी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। लखनऊ का बैटिंग ऑर्डर काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। कप्तान पंत के अलावा डेविड मिलर, निकोलस पूरन, एडम मार्करम, मिचेल मार्श जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं। हालांकि, टीम के लिए तेज गेंदबाजों की इंजरी परेशानी का सबब बनी हुई है। मोहसिन खान के चोटिल होने के चलते शार्दुल ठाकुर को लखनऊ ने अपनी टीम में शामिल किया है।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
41 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
48 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
1 hr ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
3 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines