IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। मैट हेनरी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं, जो भारत के लिए अच्छी खबर है। मैट हेनरी न्यूजीलैंड के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं। ऐसे में उनका फाइनल से पहले बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है, जबकि भारत के लिए गुड न्यूज है।
मैट हेनरी हुए बाहर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में फील्डिंग के दौरान मैट हेनरी को चोट लगी थी। वह एक कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि फाइनल से पहले तेज गेंदबाज फिट नहीं हो सका। ऐसे में उन्हें फाइनल से बाहर होना पड़ा। हालांकि भारत के लिए ये अच्छी खबर है। क्योंकि आखिरी बार जब हेनरी भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में खेले थे, तब उन्होंने भारत के सभी बल्लेबाजों को परेशान किया था। उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके थे। उन्होंने अपने 8 ओवर के स्पेल में 42 रन खर्च कर किए थे। हेनरी ने इस मैच में विराट कोहली, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था।
टूर्नामेंट में हेनरी का अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट झटके थे। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ 1 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 2 विकेट झटके थे। हालांकि अब फाइनल में वह अपनी टीम के लिए योगदान नहीं दे पाएंगे। कहीं न कहीं हेनरी के मन में फाइनल से बाहर होने का मलाल रहेगा।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरेल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines