Matt Henry IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ, वो दुबई के मैदान पर हो गया। दो मैचों में दो जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के आगे घुटने टेक दिए। ना तो रोहित शर्मा रंग जमा सके, ना ही किंग कोहली कुछ खास कमाल दिखा पाए। शुभमन गिल और केएल राहुल ने निराश किया सो अलग। न्यूजीलैंड का एक गेंदबाज फिर से टीम इंडिया के लिए काल साबित हुआ। 8 ओवर के स्पेल में इस बॉलर ने भारतीय बल्लेबाजों को चारों खाने चित करते हुए अपनी झोली में पांच विकेट डाले और वो कारनामा कर दिया जो भारत के खिलाफ इस टूर्नामेंट में आजतक नहीं हो सका था।
कीवी बॉलर ने रच दिया इतिहास
भारतीय बल्लेबाजों को दुबई में ढेर करने वाले गेंदबाज मैट हेनरी रहे। हेनरी ने 8 ओवर के स्पेल में 42 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले। हेनरी ने शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और शमी को पवेलियन की राह दिखाई। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह पहला मौका है, जब भारत के खिलाफ इस टूर्नामेंट में किसी गेंदबाज ने एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा करके दिखाया है। हेनरी के नाम यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
हेनरी ने चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की ओर से दूसरा सबसे बेस्ट स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 8 देशों के इस टूर्नामेंट में कीवी टीम की ओर से बेस्ट बॉलिंग स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड जैकब ओरम के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2004 में अमेरिका के खिलाफ 36 रन देकर पांच विकेट निकाले थे।
अय्यर ने खेली धांसू पारी
टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर ने अकेले लड़ाई लड़ी। अय्यर जब क्रीज पर उतरे तो भारतीय टीम मुश्किल में फंसी हुई थी। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। अय्यर ने 75 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 98 गेंदों में अय्यर ने 79 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान श्रेयस ने 4 चौके और दो गगनचुंबी छक्के जमाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 45 रन का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
9 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
40 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
43 mins ago30 साल के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यान का ऐलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला
1 hr agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
1 hr agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
1 hr ago15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे चहल, स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines