Matheesha Pathirana hamstring injury: IPL 2024 के 53वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर सामने आई। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए श्रीलंका लौट गए हैं। इससे पहले तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान नेशनल ड्यूटी के चलते बांग्लादेश वापस लौट गए थे। टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी चोटिल हैं। 3 तेज गेंदबाजों की चोट ने CSK की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज टीम शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे के साथ मैदान पर उतरी है।
CSK ने दिया अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया के जरिए पथिराना की चोट पर अपडेट दिया है। CSK द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, ‘चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और आगे की रिकवरी के लिए श्रीलंका लौटेंगे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2024 में छह मैच खेले और 7.68 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए। चेन्नई सुपर किंग्स पथिराना के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।’
CSK ने अब तक जीते 5 मैच
IPL 2024 में आज से पहले तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को 5 में जीत मिली है और 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 10 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। 5 बार की विजेता टीम को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो अपने आने वाले सभी या फिर कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। इंजरी और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें: MI vs SRH Playing 11: हैदराबाद का खेल खराब कर सकती मुंबई, जानें क्या होगी प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘वेंटिलेटर से बाहर लेकिन आईसीयू में RCB..’ पूर्व दिग्गज का टीम पर बड़ा बयान
संबंधित खबरें
CSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
21 mins agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
54 mins agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
2 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
3 hrs agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
3 hrs agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines