T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के सबसे सफल पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का मेंटोर बनने का ऑफर दिया है ऐसी रिपोर्ट्स सामने निकलकर आ रही हैं। हालांकि इसको लेकर धोनी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि बीसीसीआई के इस ऑफर पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी मजे लेते हुए दिखाई दिए।
मनोज तिवारी ने ऐसे लिए मजे
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मनोज तिवारी ने कहा अब ये तो समय ही बताएगा कि “उनको ऑफर दिया गया है। उन्होंने फोन तो उठाया है न? क्योंकि जहां तक मुझे पता है उनसे फोन पर बात करना काफी मुश्किल है। मैसेज पर भी उनका रिप्लाई कम ही मिलता है। बहुत सारे खिलाड़ियों का ऐसा कहना है। अगर वे इस ऑफर को मान लेते हैं तो मेरे लिए ये कहा मुश्किल है कि वे क्या इम्पैक्ट लेकर आएंगे? धोनी और गंभीर की जोड़ी लाजवाब होगी, उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के काफी काम आएगा।”
धोनी पहले भी रह चुके हैं मेंटोर
टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान एमएस धोनी ने बतौर मेंटोर के रूप में टीम इंडिया के साथ काम किया था। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे और टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा था। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गई थी।
अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए एशिया कप 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था, हालांकि इस बार इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
ये भी पढ़ें:-टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश ने 10 साल बाद किया बड़ा कारनामा, नीदरलैंड को दी करारी शिकस्त
संबंधित खबरें
IND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
10 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
43 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
48 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines