IPL 2025: मुंबई इंडियंस (MI) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ़ हुए पिछले मैच में तिलक वर्मा को पारी के बीच में रिटायर करने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह रणनीति के तहत लिया गया था और इसका तिलक की बल्लेबाज़ी या मैच जिताने की उनकी क्षमता से कोई लेना-देना नहीं था।
जयवर्धने ने कहा कि रिटायर करना सिर्फ़ एक रणनीतिक फैसला था, लेकिन लोगों ने इसे ऐसा बना दिया है जैसे ये कोई बड़ी गलती हो। उस समय तिलक 25 रन (23 गेंदों पर) बनाकर खेल रहे थे और सिर्फ़ दो चौके ही लगा पाए थे। इसलिए उनकी जगह मिशेल सेंटनर को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया, जब टीम को सात गेंदों पर 24 रन चाहिए थे। हालांकि, सेंटनर को ज़्यादा खेलने का मौका नहीं मिला और दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या भी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस वजह से मुंबई इंडियंस को 12 रन से हार झेलनी पड़ी।
जयवर्धने ने कही ये बात
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा को रिटायर करने के फैसले पर बात की। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि इसे हर कोई एक टैबू नियम मानता है, लेकिन आज के दौर में क्रिकेट ज्यादा रणनीतिक हो गया है। हम बल्लेबाजी क्रम को गेंदबाजी आक्रमण के हिसाब से बदलते रहते हैं।”
जयवर्धने ने आगे कहा, “ऐसा कई बार होता है कि कोई बल्लेबाज क्रीज पर जाता है लेकिन रन बनाने में मुश्किल होती है। तिलक ने पिछले तीन मैचों में मुश्किल हालात में अच्छी बल्लेबाजी की थी और टीम के लिए अहम साझेदारियां की थीं। वह टीम के लिए वही भूमिका निभा रहे हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। लखनऊ के खिलाफ मैच में वह अच्छी लय में नहीं थे, इसलिए यह मेरा फैसला था कि किसी और को भेजा जाए जो दो बड़े शॉट लगा सके। सेंटनर पिछले कुछ मैचों में अच्छी फॉर्म में थे और ऐसा कर चुके थे, इसलिए उन्हें भेजा गया।”
तिलक वर्मा बने थे MI के पहले बल्लेबाज
तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस (MI) के पहले खिलाड़ी बने जिन्हें रिटायर्ड आउट किया गया और IPL इतिहास में यह सिर्फ चौथी बार हुआ है। हालांकि, टी20 क्रिकेट में अब हर गेंद की अहमियत बढ़ गई है, इसलिए यह सोच धीरे-धीरे क्रिकेट की दुनिया में स्वीकार की जा रही है कि अगर कोई बल्लेबाज लय में नहीं है, तो उसे हटा कर किसी और को मौका दिया जाए ताकि टीम को फायदा मिल सके।
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
46 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
49 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines