ICC ODI Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले आईसीसी की तरफ से ताजा वनडे रैंकिंग जारी की गई है। वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। राशिद खान जो कि पहले नंबर 1 गेंदबाज थे अब वो दूसरे पायदान पर खिसक चुके हैं। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज महीश तीक्षणा ने उनको पीछे छोड़ते हुए टॉप पर अपनी जगह बनाई है। महीश तीक्षणा ने बीते कुछ दिनों में टीम के लिए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है।
महीश तीक्षणा बने नंबर 1 गेंदबाज
श्रीलंका के स्टार स्पिनर महीश तीक्षणा ने राशिद खान को पीछे छोड़ते हुए वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। तीक्षणा की रेटिंग पहले से बढ़कर अब 680 हो गई है और राशिद खान की रेटिंग इस समय 669 है। तीक्षणा श्रीलंका के लिए इस साल की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के दौरे पर हैट्रिक ली थी। न्यूजीलैंड में हैट्रिक लेने वाले वो इकलौते श्रीलंकाई गेंदबाज भी हैं।
तीक्षणा का वनडे करियर
श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। 52 वनडे मैचों की 51 पारियों में उन्होंने 76 विकेट हासिल किए हैं। 7 बार वो एक पारी में 4 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 4.62 की रही है।
टॉप 10 में ये 2 भारतीय गेंदबाज
भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में केवल 2 गेंदबाज ही हैं। नंबर 4 पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव हैं जिनको एक स्थान का फायदा हुआ है। इसके साथ ही 10वें नंबर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बने हुए हैं। इन दोनों के अलावा रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी 13वें और 15वें नंबर पर हैं।
ये भी पढ़िए- पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज का कबूलनामा, भारत के इस खिलाड़ी को बताया सबसे मुश्किल बल्लेबाज
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines