Maharaja Trophy 2024 Super Over: कनार्टक में खेले जा रहे टी-20 टूर्नामेंट महाराजा ट्रॉफी में एक ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिला। जिसका नतीजा 3-3 सुपर ओवर में निकला। ये नजारा शुक्रवार को हुबली टाइगर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच 164 रन का स्कोर टाई होने के बाद पहले सुपर में भी स्कोर 10-10 रन से बराबर हो गया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में मुकाबला 8-8 रन से टाई हुआ। फिर तीसरा ओवर खेला गया। तीसरे सुपर ओवर में दिए गए 13 रन के लक्ष्य को हुबली टाइगर्स ने आाखिरी बॉल पर चौका मार जीत लिया। अब सवाल ये कि अगर तीसरा सुपर ओवर भी टाई हो जाता तो मैच का नतीजा कैसे निकलता और सुपर ओवर को लेकर क्रिकेट का नियम क्या कहता है?
कैसे निकलता है सुपर ओवर से नतीजा
नियम के अनुसार, किसी भी मुकाबले में स्कोर बराबर होने पर सुपर ओवर करवाया जाता है। अगर सुपर ओवर में भी मुकाबला टाई हो जाता है तो तब तक सुपर ओवर करवाए जाते हैं, जब तक मैच का नतीजा न निकले। यानी अगर तीसरा सुपर ओवर भी टाई रहता तो चौथा सुपर ओवर करवाया जाता। ये सुपर ओवर तब तक कराए जाते, जब तक मैच का नतीजा नहीं निकल जाता। सुपर ओवर में अब स्कोर बराबर होने पर ज्यादा बाउंड्री का नियम हटा दिया गया है।
लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम पहले करती है बल्लेबाजी
बता दें कि आईसीसी विश्व कप 2019 के फाइनल में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों स्कोर बराबर होने के बावजूद बाउंड्री काउंट के बाद हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इस विवादित नियम में बदलाव कर दिया गया। सुपर ओवर के नियम के अनुसार, वो टीम पहले बल्लेबाजी करने आती है, जिसने मूल मैच में बाद में बल्लेबाजी यानी लक्ष्य का पीछा करते हुए बैटिंग की होती है। इसी तरह आगे का क्रम चलता रहता है। इस मैच में पहले सुपर ओवर में ब्लास्टर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में टाइगर्स और तीसरे सुपर ओवर में ब्लास्टर्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला।
ये भी पढ़ें: T20 इतिहास में पहली बार, एक-दो नहीं 3 सुपर ओवर! रोमांच की हदें पार
दो सुपर ओवर में निकला भारत-अफगानिस्तान मैच का नतीजा
इससे पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जनवरी 2024 को खेले गए मुकाबले का नतीजा दो सुपर ओवर में निकाला गया था। अगर वहां भी मुकाबला टाई रहता तो तीसरा सुपर ओवर कराया जाता, लेकिन अगर कोई सुपर ओवर किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाता है तो मैच को टाई मान लिया जाता है। बता दें कि श्रीलंका-भारत के बीच हुए वनडे मुकाबले में सुपर ओवर को लेकर विवाद हुआ था। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबर होने के बावजूद इस मैच में सुपर ओवर नहीं कराया गया। इस मुकाबले को टाई माना गया, जबकि बाद में पता चला था कि इस मैच में सुपर ओवर का नियम लागू होना चाहिए था, लेकिन मैच अधिकारियों की गलती से ऐसा नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: बाबर आजम को भारी पड़ा लिटन दास को चिढ़ाना? नसीम शाह पर टूटा कहर, एक ओवर में कूटे 18 रन
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines