LSG vs RR Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शनिवार को डबल धमाल देखने को मिलेगा। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। RR को एक और जीत प्लेऑफ में जगह दिला सकती है। टीम ने 8 में से 7 मैच जीते हैं और वह टॉप पर है। इसके अलावा LSG ने 8 मैच खेले हैं और 5 पर कब्जा जमाया है। इस सीजन के चौथे मैच में जब दोनों टीमें टकराई थीं तो राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन से हराया था। ऐसे में LSG के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: जोस बटलर, केशव महाराज, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर।
हेड टू हेड के आंकड़े
LSG और RR के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों का IPL में अब तक 4 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान राजस्थान ने 4 बार बाजी मारी है। साथ ही लखनऊ को सिर्फ 1 जीत नसीब हुई है। इकाना स्टेडियम में LSG ने अब तक 11 मैच खेले हैं और 6 पर कब्जा जमाया है। 4 में लखनऊ का हार मिली है और 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है।
ये भी पढ़ें: DC vs MI Preview: हार्दिक को रखना है प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा, तो हर हाल में जीतना होगा ये मैच
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 में युवराज सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, इस रोल में नजर आएंगे ऑलराउंडर
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
14 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
26 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
34 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
56 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
59 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines