LSG vs GT Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में रविवार, 7 अप्रैल को 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडिंयस से होगा। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। यह टक्कर लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इस सीजन शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT ने 4 मैच खेले हैं और 2 पर कब्जा जमाया है। साथ ही केएल राहुल की कप्तानी वाली LSG ने 3 में से 2 मैच जीते हैं। ऐसे में रविवार को दोनों टीमों की नजर तीसरी जीत पर होगी।
लखनऊ नहीं जीत पाई कोई मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह पूरी तरह से एकतरफा हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 4 ही मैच खेले गए हैं और सभी गुजरात टाइटंस ने जीते हैं। ऐसे में अब लखनऊ को पहली जीत की तलाश होगी। GT ने लखनऊ के विरुद्ध पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 और रन चेज करते हुए 1 मैच जीता है।
इकाना स्टेडियम में प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम को 4 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना भी करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच को कोई नतीजा नहीं निकला। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 3 और टारगेट का पीछा करते हुए 1 मैच में फतेह हासिल की है। घरेलू मैदान पर लखनऊ का सर्वाधिक स्कोर 199 रन और लोएस्ट टोटल 108 रन है। इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने इस मैदान पर 1 ही मैच खेला है और उसमें जीत प्राप्त की है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: बंदूकों के साए में तैयार हो रही बाबर की सेना, ईंट-पत्थर उठा रहे पाक खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: MI vs DC Head To Head: मुंबई को अब भी पहली जीत की तलाश, आसान नहीं होगा दिल्ली को हराना
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
19 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
32 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
44 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines