Matheesha Pathirana Lanka Premier League: श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना लंका प्रीमियर लीग (LPL) के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलंबो स्ट्राइकर्स ने आगामी सीजन के लिए उन्हें अपने साथ जोड़ा है। कोलंबो स्ट्राइकर्स ने दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को 120,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 99 लाख 91 हजार रुपये) में साइन किया है। इसके साथ ही वह लंका प्रीमियर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलंबो स्ट्राइकर्स ने उन्हें राइट-टू-मैच कार्ड के माध्यम से साइन किया। इससे पहले कई टीमों ने उन पर बोली लगाई थी।
CSK ने 20 लाख में किया था साइन
इससे पहले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका LPL के सबसे महंगे खिलाड़ी थी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को पिछली नीलामी में जाफना किंग्स ने 92,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 76 लाख, 59 हजार रुपये) में साइन किया था। इंडियन प्रीमियर लीग में भी मथीशा पथिराना ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है। 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में साइन किया था।
IPL में पथिराना का प्रदर्शन
IPL में पथिराना के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 20 मैच में 17.41 की औसत और 7.88 की इकॉनमी से 34 विकेट चटकाए हैं। IPL 2024 में पथिराना के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 6 मुकाबलों में 13 शिकार किए। इस दौरान उनकी औसत 13 की और इकॉनमी 7.68 की रही। चोट के कारण पथिराना 17वें सीजन को पूरा नहीं खेल सके। CSK के प्रदर्शन पर भी पथिराना की चोट का असर देखने को मिला। 5 बार की विजेता टीम प्लेऑफ में जगह तक नही बना सकी।
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा एलिमिनेटर, जानें इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विश्व कप जीतने के लिए अफगानिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, दिग्गज ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ा
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
10 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
32 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
43 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
47 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines