Irfan Pathan: लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2024 का आगाज हो चुका है। 20 सितंबर को हरभजन सिंह की अगुवाई वाली मणिपाल टाइगर्स और इरफान पठान की कप्तानी वाली कोणार्क सूर्या ओडिशा के बीच मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में ही जबरदस्त रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में इरफान पठान ने आखिरी ओवर में अपनी टीम की ओर से आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का पास पलट दिया। अब पठान की गेंदबाजी चर्चा में आ चुकी है।
इरफान पठान ने पलटा पासा
मणिपाल टाइगर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी। लेकिन कोणार्क सूर्या की ओर से इरफान पठान ने मोर्चा संभाला और आखिरी ओवर में 1 विकेट झटकते हुए मणिपाल के बल्लेबाजों को धूल चटा दी। उन्होंने केवल 10 रन खर्च किए थे। पहले ही मुकाबले में इरफान ने अपनी टीम की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन कर जीत दिलाई और 2 अंक भी प्राप्त कर लिए। हालांकि इरफान बल्लेबाजी में अपना दमखम नहीं दिखा सके। वह बड़ी पारी खेलने में विफल रहे।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोणार्क सूर्या की टीम ने 104/9 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे रिचर्ड लेवी और अंबाती रायडू टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। रिचर्ड ने 6 गेंदों में 6 रन बनाए। जबकि रायडू ने 7 गेंदों में 8 रन बनाए थे। उनके अलावा इरफान पठान ने 23 गेंदों में 18 रन बनाए। जबकि यूसुफ पठान 8 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोणार्क की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मणिपाल टाइगर्स को भी खराब शुरुआत मिली। रॉबिन उथप्पा और सोलोमोन मिरे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके अलावा डैनियल डैनियल क्रिश्चियन ने 29 गेंद में 30 रन और ओबस पिएनार ने 24 गेंदों में 34 रन बनाकर पारी को संभाला। लेकिन इसके बाद भी दोनों बल्लेबाज अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल पर लटकी तलवार! इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines