Lionell Messi On Retirement: फुटबॉल के खेल में पिछले दो दशक से राज कर रहे अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी का जादू अब भी बरकरार है। उनकी हैट्रिक के दम पर अर्जेंटीना ने मंगलवार को वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग मैच में बोलिविया को 6-0 से मात दी। मेसी ने वोलिविया के खिलाफ मैच के दौरान साथी खिलाड़ी लोटारो मार्तिनेज और जूलियन अल्वारेज के गोल करने में सूत्रधार की भूमिका भी निभाई। 37 साल के मेसी ने मैच के 19वें, 84वें और 86वें मिनट में गोल किए।
उन्होंने इस दौरान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल हैट्रिक लेने के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। दोनों खिलाड़ियों के नाम अब 10 हैट्रिक हैं। मैच के बाद उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। हालांकि उन्होंने साथ में यह भी कहा है कि उन्होंने इसको लेकर कोई समय सीमा तय नहीं की है।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!
मैं बस आनंद ले रहा हूं- मेसी
उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने फ्यूचर के बारे में कोई तारीख या समय सीमा तय नहीं की है। मैं बस इसका आनंद ले रहा हूं। मैं पहले से कहीं अधिक भावुक हूं और लोगों से खूब प्यार पा रहा हूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि ये मेरे आखिरी मैच हो सकते हैं।’ इस साल की शुरुआत में कोपा अमेरिका फाइनल के दौरान लगी चोट से उबरने के बाद मेसी अर्जेंटीना के लिए सिर्फ दूसरा मैच खेल रहे थे। मेसी ने स्वीकार किया कि पूरे मैच के दौरान घरेलू दर्शकों को उनका नाम बोलते देखना उनके लिए काफी इमोशनल पल था।
मुझे बच्चे जैसा महसूस होता है- मेसी
मेसी ने मैच के बाद कहा, ‘अर्जेंटीना के फैंस का प्यार महसूस करते हुए यहां खेलना बहुत अच्छा है। वे मेरा नाम कैसे पुकारते हैं और यह सुनकर मैं इमोशनल हो जाता हूं। हम सभी फैंस के साथ इस जुड़ाव का आनंद लेते हैं और हमें घर पर खेलना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा, ‘इस पल का आनंद लेना बहुत खुशी की बात है। मेरी उम्र को देखते हुए युवा साथियों से घिरे होने से मुझे फिर से एक बच्चे जैसा महसूस होता है। इससे मैं काफी सहज महसूस करता हूं।’ मेसी बेशक रिटायरमेंट के मूड में हों, लेकिन अर्जेन्टीना के मैनेजर लियोनेल स्कोलोनी नहीं चाहते कि उनके कप्तान टीम छोड़ें।’ स्कोलोनी ने कहा, ‘मैं उनसे केवल यही चाहता हूं कि वे जब तक संभव हो खेलते रहें। उन्हें फुटबॉल के मैदान पर खेलते देखना खुशी की बात है।’
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
1 hr agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
8 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
9 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
9 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
10 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
10 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
11 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines