Mohammed Shami: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचो की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए सिलेक्शन कमेटी ने 3 जनवरी को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की भी वापसी हुई है, जो चोट की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे. सभी की निगाहें मोहम्मद शमी पर थीं. ऐसा लग रहा था कि शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिलेगा. लेकिन चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज को नजरअंदाज कर दिया. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल के हेड कोच लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने चयन समिति पर भड़ास निकाली है.
शमी के साथ अन्याय हुआ- हेड कोच
बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने मोहम्मद शमी के इग्नोर होने के बाद अपनी भड़ास निकाली है. उनका मानना है कि शमी के साथ अन्याय हुआ है. रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मी रतन ने कहा “चयन समिति ने मोहम्मद शमी के साथ अन्याय किया है. हाल के समय में किसी भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में शमी जितनी लगन से नहीं खेला है. घरेलू क्रिकेट में इतनी मेहनत करने के बाद भी चयन समिति ने शमी के साथ जो किया है वह शर्मनाक है.”
मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था. इसके बाद उन्हें भारतीय टीम से नजरअंदाज किया गया. शमी को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट, 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज से इग्नोर कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: मोहम्मद शमी समेत इन 5 धुरंधरों को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, वनडे सीरीज से हुए बाहर
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
शमी ने बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अब तक शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने 5 मैच में 11 विकेट लिए हैं. असम के खिलाफ शमी ने आखिरी मुकाबले में 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शमी ने अपने आखिरी 5 मैच में 13 विकेट लिए थे. इसके बावजूद स्टार खिलाड़ी को नजरअंदाज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से T20 World Cup खिताब छीनने के लिए ऑस्ट्रेलिया का मास्टरप्लान, बीच टूर्नामेंट में होगी ‘कप्तान’ की वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल.
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
33 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines