ENG W vs SA W, Laura Wolvaardt Record: ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं. गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. वहीं, पारी की शुरुआत करने उतरी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. साथ ही लौरा वोल्वार्ड्ट ऐसा करने वाली पहली साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गईं हैं.
लौरा वोल्वार्ट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और अपने वनडे करियर में 5000 रन पूरे कर लिए. वोल्वार्ट ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली और दुनिया की छठी खिलाड़ी बन गईं हैं. इसी के साथ ही वोल्वार्ड्ट महिला वनडे क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन भी गई हैं. उन्होंने 26 साल और 186 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है.
वहीं, पारी के आधार पर 5000 रन बनाने वाली वह दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने यह कारनामा 117 पारियों में किया है. ये रिकॉर्ड भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के नाम है, जिन्होंने 112 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे.
महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
मिताली राज (भारत)- 7805 रन
चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) – 5992 रन
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 5936 रन
स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज) – 5873 रन
स्मृति मंधाना (भारत)- 5253 रन
लौरा वोल्वार्ड्ट (साउथ अफ्रीका) – 5001* रन
मिताली राज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
लौरा वोल्वार्ड्ट का ये महिला वनडे वर्ल्ड के इतिहास में 13वां अर्धशतक है. इसी के साथ वोल्वार्ड्ट ने भारत की दिग्गज बल्लेबाज मिलाती राज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. मिताली ने 36 वर्ल्ड कप पारियों में 13 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था. हालांकि, वोल्वार्ड्ट ने केवल 23 पारियों में ही उनके इस कारनामे की बराबरी कर ली है. इस लिस्ट में डेबी हॉकले और चार्लोट एडवर्ड्स का नाम भी शामिल है.
महिला वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक 50+ स्कोर
मिताली राज – 13 (36)
लौरा वोल्वार्ड्ट- 13 (23)*
डेबी हॉकले – 12 (43)
चार्लोट एडवर्ड्स -11 (28)
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड, पीछे छूट गए थाला
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
18 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
28 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
34 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines