हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: MI vs SRH मैच के बाद कैसा है Points Table का हाल? खतरे में 3 टीमें

IPL 2025: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल इस प्रकार है।

विज्ञापन

IPL 2025 Points Table:  आईपीएल 2025 में 17 अप्रैल को मैच नंबर 33 मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस को अंक तालिका में तगड़ा फायदा हुआ, जबकि हैदराबाद को भारी नुकसान हुआ। मैच के बाद अंक तालिका का हाल इस प्रकार है।

मुंबई-हैदराबाद को कितना हुआ फायदा?

मुंबई ने 4 विकेट से मुकाबला जीत कर अंक तालिका में 2 अंक हासिल कर लिए। इसके अलावा 2 अंक का नुकसान हैदराबाद को हुआ। मुंबई, 7 मैच में 3 जीत और 6 अंक के साथ सातवें नंबर पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद भी 7 मैच में 2 जीत, 5 हार और 4 अंक के साथ नंबर 9 पर बनी हुई है।

हैदराबाद, सीएसके और राजस्थान पर आईपीएल 2025 प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा अभी भी मंडरा रहा है। इन तीनों टीमों के पास 4 अंक है।

विज्ञापन

ऐसा है टॉप 5 का हाल

अंक तालिका 2025 पर नजर डालें तो पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। दिल्ली ने अब तक खेले गए 6 मैच में 5 जीत हासिल की है। दिल्ली 10 अंक के साथ पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे स्थान पर जीटी 8 अंक के साथ बनी हुई है। वहीं तीसरे नंबर पर आरसीबी भी 8 अंक के साथ रेस में बरकरार है। चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसके पास 8 अंक है। वहीं एलएसजी भी 8 अंक के साथ पांचवें स्थान पर विराजमान है।

आईपीएल 2025 अंक तालिका का ताजा हाल

टीम का नाम मैच जीत हार टाई बिना रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट (NRR)
दिल्ली कैपिटल्स 6 5 1 0 0 10 +0.744
गुजरात टाइटंस 6 4 2 0 0 8 +1.081
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 4 2 0 0 8 +0.672
पंजाब किंग्स 6 4 2 0 0 8 +0.172
लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 0 0 8 +0.086
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 0 0 6 +0.547
मुंबई इंडियंस 7 3 4 0 0 6 +0.239
राजस्थान रॉयल्स 7 2 5 0 0 4 -0.714
सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 0 0 4 -1.217
चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 0 0 4 -1.276

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola