हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: KKR पर ऐतिहासिक जीत से पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की चांदी, इन टीमों की आई आफत

IPL 2025: पंजाब किंग्स की कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत के बाद प्लेऑफ की जंग अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। एक नजर डालते हैं लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर।

विज्ञापन
IPL 2025 Points Table

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम ने इतिहास रचते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 रन से मात दी। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 111 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केकेआर की टीम सिर्फ 95 रनों पर ही सिमट गई। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में फिर से बदलाव हुआ है और पंजाब किंग्स चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही केकेआर की टेंशन बढ़ गई है और वह छठे स्थान पर संघर्ष कर रही है।

एक नजर लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर-

 

टीम का नाम मैच जीते हारे पॉइंट्स नेट रन रेट (NRR)
गुजरात टाइटंस 6 4 2 8 +1.081
दिल्ली कैपिटल्स 5 4 1 8 +0.899
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 8 +0.672
पंजाब किंग्स 6 4 2 8 +0.172
लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 8 +0.086
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 6 +0.547
मुंबई इंडियंस 6 2 4 4 +0.104
राजस्थान रॉयल्स 6 2 4 4 -0.838
सनराइजर्स हैदराबाद 6 2 4 4 -1.245
चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 4 -1.276

यह भी पढ़ें: PBKS vs KKR: रहाणे की एक गलती पड़ गई केकेआर को भारी! अंगकृष रघुवंशी भी गुनहगार, जीता मैच हारी केकेआर

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में चेन्नई का बुरा हाल

पॉइंट्स टेबल में इस समय पंजाब किंग्स छह मैचों में चार जीत के साथ चौथे नंबर पर है, जहां उसका नेट रन रेट +0.172 है। दूसरी ओर, केकेआर ने अब तक खेले गए सात मैचों में से चार में हार का सामना किया है और उसका नेट रन रेट +0.547 है। गुजरात टाइटंस 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस से गंवा दिया था, जिसकी वजह से वो दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

दिल्ली के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 पॉइंट्स और +0.672 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है, जहां उसका नेट रन रेट -1.245 है। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय 4 पॉइंट्स और -1.276 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PBKS vs KKR: ‘जीत से ज्यादा उत्साहित न हो…’ कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अगले मैच को लेकर कही ये बात

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola