हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: KKR को रौंदकर SRH की हुई बल्ले-बल्ले, बदल दिया पॉइंट्स टेबल का हाल

IPL 2025: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में सनराइजर्य हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रौंद दिया। इन दोनों मैच के बाद एक नजर डालते हैं लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर।

विज्ञापन
IPL 2025 Points Table

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 अब अपने आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है और टूर्नामेंट का रोमांच पूरे चरम पर है। अब तक खेले गए 68 मुकाबलों के बाद कुछ टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि कुछ टीमें बाहर हो चुकी हैं। टूर्नामेंट में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी। इन दोनों मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पूरी तरह बदल चुका है।

इस सीजन की सबसे मजबूत टीमों में से एक गुजरात को अपने आखिरी लीग मैच में सीएसके के खिलाफ 83 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी। इस जीत के बाद भी चेन्नई ने अपना अभियान 8 पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर समाप्त किया है। यह पहला मौका है जब धोनी की टीम को किसी सीजन के आखिर में पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रहना पड़ा है।

आईपीएल 2025 का लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स टेबल नेट रन रेट (NRR)
1 गुजरात टाइटंस 14 9 5 0 18 +0.254
2 पंजाब किंग्स 13 8 4 1 17 +0.327
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 8 4 1 17 +0.255
4 मुंबई इंडियंस 13 8 5 0 16 +1.292
5 दिल्ली कैपिटल्स 14 7 6 1 15 +0.011
6 सनराइजर्स हैदराबाद 14 6 7 1 13 -0.241
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 13 6 7 0 12 -0.337
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 14 5 7 2 12 -0.305
9 राजस्थान रॉयल्स 14 4 10 0 8 -0.549
10 चेन्नई सुपर किंग्स 14 4 10 0 8 -0.647

 KKR को मिली बड़ी हार

वहीं दूसरे मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली में कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रनों से रौंद दिया। इस जीत के साथ पैट कमिंस की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें से 6वें नंबर पर पहुंच गई है। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार जाती है तो वह सीजन का अंत 6वें स्थान के साथ करेगी। डिफैंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन का अंत 8वें स्थान पर किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: SRH vs KKR: क्लासन का टॉप क्लास शो, उनादकट-हर्ष ने बरपाया कहर, ‘रिकॉर्ड’ जीत के साथ खत्म हुआ हैदराबाद का सफर

टॉप 2 के लिए रोमांचक हुए जंग

आईपीएल में अब पहले दो स्थानों के लिए गुजरात, आरसीबी, पंजाब और मुंबई के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। इन स्थानों पर आने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। आईपीएल के नियमों के अनुसार, जो टीमें पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहती हैं, उन्हें क्वालिफायर-1 में खेलने का मौका मिलता है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है, जबकि हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता टीम से एक और मौका मिलता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Heinrich Klaasen की ‘क्लास’ के आगे मजाक बना KKR का बॉलिंग अटैक, SRH के लिए ठोका सबसे तेज शतक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola