Lanka Premier League 2025: लंका प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 1 दिसंबर से होगा. इस बार टूर्नामेंट का छठा सीजन खेला जाएगा, जिसमें पहली बार भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दे सकते है. अगर ऐसा होता है तो किसी विदेशी लीग में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. जिसको लेकर आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की.
क्या बोले लंका प्रीमियर लीग के आयोजक?
लंका प्रीमियर लीग 2025 के नए सीजन को लेकर आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि “पहली बार भारतीय क्रिकेटरों के इस प्रतियोगिता में शामिल होने की उम्मीद है। उनके नामों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र के प्रशंसकों में उत्साह का एक नया स्तर जुड़ जाएगा।”
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, चैंपियन कप्तान का नाम गायब
टूर्नामेंट में खेले जाएंगे कुल 24 मैच
लंका प्रीमियर लीग 2025 के नए सीजन में कुल 24 मैच खेले जाएंगे, इनमें से 20 मुकाबले लीग के होंगे और 4 प्लेऑफ के मैच होंगे. ये सभी मुकाबले कोलंबो में आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कैंडी में पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम और दांबुला में रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.
लंका प्रीमियर लीग टूर्नामेंट निदेशक सामंथा डोडनवेला ने कहा, “इस संस्करण का समय बहुत सोच-समझकर चुना गया है ताकि खिलाड़ियों को वैश्विक क्रिकेट वर्ष से पहले अधिकतम अनुभव और उच्च-गुणवत्ता वाला मैच अभ्यास मिल सके.”
लीग में 5 टीमें शामिल
टूर्नामेंट में 5 टीमें शामिल होंगी, जो लीग चरण में एक-दूसरे के खिलाफ 2 मैच खेलेंगी. लगी चरण के आखिर में जो 4 टीमें बचेंगी वे प्लेऑफ में पहुचेंगी. इसके बाद क्वालिफायर-1 खेला जाएगा, जिसको जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. इसके अलावा तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, यहां हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम का सामना क्वालिफायर 2 में क्वालिफायर 1 हारने वाली टीम के साथ होगा.
ये भी पढ़ें:-टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद करुण नायर को इस टीम में मिला मौका, हो गया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines