Lalit Modi Replies Sreesanth Wife: पूर्व IPL अध्यक्ष ललित मोदी ने कुछ समय पहले ही 2008 के स्लैप-गेट हादसे का वीडियो जारी किया। IPL के दौरान मैच खत्म होने के बाद हरभजन सिंह ने गुस्से में आकर श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। यह किस्सा काफी चर्चा का विषय बना था लेकिन असली वीडियो सामने नहीं आया। ललित मोदी ने थप्पड़ कांड का यह वीडियो 18 साल बाद वायरल कर दिया। इसी के चलते श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी काफी गुस्सा हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट डाला। अब ललित मोदी ने इसपर प्रतिक्रिया दी।
ललित ने श्रीसंत की पत्नी को दिया जवाब
माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट पर ललित मोदी नजर आए थे। इसी बीच उन्होंने हरभजन सिंह की वीडियो दिखा दी, जिसमें उन्होंने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ा था। यह वीडियो पहले कभी किसी ने नहीं देखी थी। इसी के चलते श्रीसंत की पत्नी ने पोस्ट डालते हुए ललित की आलोचना की थी। मोदी ने IANS से बात की और मामले पर सफाई देते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वो (श्रीसंत की पत्नी) क्यों गुस्सा हो रही हैं। मुझसे सवाल किया गया और मैंने सच्चाई बताई। मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता। मैं सच्चाई बताने के लिए जाना जाता हूं। श्रीसंत पीड़ित थे और मैंने भी यही कहा। किसी ने अब तक मुझसे यह सवाल नहीं किया था। इसी वजह से जब क्लार्क ने मुझे पूछा, तो मैंने जवाब दिया।’
श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने क्या कहा था?
मोदी के वीडियो वायरल करने के बाद भुवनेश्वरी ने सोशल मीडिया पोस्ट डाला था। इसी बीच उन्होंने ललित को खराब, बेदिल और निर्दयी बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘ललित मोदी और माइकल क्लार्क, आपको शर्म आनी चाहिए। श्रीसंत और हरभजन सिंह अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों अब पिता हैं और उनके बच्चे स्कूल जाते हैं। अब आप फिर से उनके पुराने जख्म खोलने की कोशिश कर रहे हैं।’
ललित मोदी के पास कैसे आई वीडियो?
ललित ने पॉडकास्ट पर बताया कि ब्रॉडकास्टर्स के कैमरे बंद हो गए थे। हालांकि, उनके निजी सिक्योरिटी कैमरे ने यह पूरा हादसा रिकॉर्ड कर लिया। उनके पास यह फुटेज 18 साल से थी लेकिन वो पहले इसे कभी सामने नहीं लाए।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025 से पहले पाकिस्तान को नहीं खली बाबर-रिजवान की कमी, UAE को 31 रनों से रौंदा
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
49 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines