LA 2028 Olympics: लंबे समय के बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी होने जा रही है। साल 2028 में एलए ओलंपिक खेलों में 6 देशों की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेती हुई दिखाई देंगी, जिसकी पुष्टि इंटरनेशनल ओलंपिक समिति (IOC) ने कर दी है। इस दौरान ओलंपिक में 6 पुरुष और 6 महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।
किस फॉर्मेट में होंगे मैच?
जानकारी के मुताबिक एलए ओलंपिक खेल 2028 में क्रिकेट के मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इस दौरान 90 पुरुष और 90 महिला क्रिकेटरों को खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ओलंपिक खेलों में सभी टीमों को अपने 15 खिलाड़ियों को खिलाने की अनुमति मिलती है।
आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने दी मंजूरी
एलए ओलंपिक खेल 2028 में क्रिकेट को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसको अब इंटरनेशनल ओलंपिक समिति (IOC) ने मंजूरी दे दी है। क्रिकेट के अलावा 4 खेल और खेल शामिल किए गए हैं, जिसमें सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्स) और स्क्वैश शामिल है।
एलए ओलंपिक खेल 2028 में भारत की पुरुष टीम और न्यूजीलैंड की महिला टीम टी20 विश्व चैंपियन के रूप में प्रवेश करेंगी। जहां पुरुषों के टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इस खिताब को अपने नाम किया था, तो वहीं न्यूजीलैंड की महिला टीम सोफी डिवाइन की कप्तानी में चैंपियन बनी थी।
कहां होंगे मैच?
एलए ओलंपिक खेल 2028 में क्रिकेट तो शामिल हो गया है, लेकिन अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि क्रिकेट के मैच लॉस एंजिल्स में किस-किस जगह पर होंगे? इसको लेकर अभी बातचीत चल रही है और एलए ओलंपिक खेल 2028 की शुरुआत के करीब ही क्रिकेट के शेड्यूल की घोषणा हो सकती है।
6 टीमें लेंगी हिस्सा
एलए ओलंपिक खेल 2028 में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तान को झटका लग सकता है। अगर आईसीसी टी20 रैंकिंग के हिसाब से टीमों को शामिल किया जाता है तो फिर टॉप-6 टीमें ही इन खेलों में खेलती हुई नजर आएंगी और पाकिस्तान को बाहर रहना पड़ेगा, क्योंकि टी20 रैंकिंग में फिलहाल पाकिस्तान की टीम सातवें पायदान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मैदान के बाहर से आशीष नेहरा ने पलटा मैच? GT के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ ये विकेट
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines