LA 2028 Olympics: ओलंपिक खेलों में 128 साल के बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है। लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट मैच होते हुए दिखाई देंगे, जिसको लेकर स्टेडियम की भी घोषणा हो चुकी है। इंटरनेशनल ओलंपिक समिति ने खिलाड़ियों के कोटे और भाग लेने वाली टीमों की संख्या के साथ क्रिकेट की वापसी की आधिकारिक पुष्टि की।
इस मैदान पर होंगे मैच
लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट मैच दक्षिणी कैलिफोर्निया के पोमोना के फेयरग्राउंड में खेले जाएंगे। फेयरग्राउंड में साल 1922 से लॉस एंजिल्स काउंटी फेयर आयोजित किया जाता रहा है। पोमोना में क्रिकेट स्टेडियम नहीं है, लेकिन यहां एक अस्थायी मैदान बनाया गया जाएगा। ऐसा ही कुछ टी20 विश्व कप 2024 के दौरान देखने को मिला था जब न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स में वैन कॉर्टलैंड पार्क में अस्थायी स्टेडियम बनाया गया था, जिसे टूर्नामेंट के तुरंत बाद ध्वस्त कर दिया गया था।
6-6 टीमें लेंगी हिस्सा
ओलंपिक में पुरुष और महिला टी20 टूर्नामेंट में 6-6 टीमें शामिल होंगी। हर एक टीम के लिए 90 खिलाड़ियों का कोटा होगा, जिससे प्रत्येक देश अधिकतम 15 खिलाड़ियों की टीम चुन सकेगा। खेलों के नजदीक आने पर पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
क्रिकेट की वापसी पर जय शाह का रिएक्शन
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा ” हम लॉस एंजिल्स 2028 में क्रिकेट के लिए स्थल की घोषणा का स्वागत करते हैं क्योंकि यह हमारे खेल की ओलंपिक में वापसी की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि क्रिकेट एक बेहद लोकप्रिय खेल है, लेकिन जब यह ओलंपिक में तेज-तर्रार, रोमांचक टी-20 फॉर्मेट में शामिल होगा, तो ये नए दर्शकों को आकर्षित करेगा।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: KKR पर ऐतिहासिक जीत से पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की चांदी, इन टीमों की आई आफत
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
4 mins agoरोहित-विराट की फील्डिंग के मुरीद हुए भारतीय कोच, जमकर की तारीफ
21 mins agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
59 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
2 hrs agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines