साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 10 जुलाई को खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने कहर बरपा दिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। अब वह ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले युवा गेंदबाज बन गए हैं।
क्वेना मफाका ने किया बड़ा कारनामा
साउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले गेंदबाजी की थी। ऐसे में 19 वर्षीय क्वेना मफाका ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में महज 20 रन खर्च किए और 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया। उन्होंने टिम डेविड, मिचेल ओवन, बेन ड्वार्शुइस और एडम जंपा को चलता किया। मफाका टी-20 में साउथ अफ्रीका के लिए 4 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा महज 19 साल में ही कर दिया। ऑस्ट्रेलिया 75 रन पर ही 6 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। मफाका के अलावा कगिसो रबाडा को 2 विकेट मिली थी।
आईपीएल 2024 में मफाका को मुंबई इंडियंस ने अपने दल का हिस्सा बनाया था। पूरे सीजन में उन्हें केवल 2 मैच खेलने का मौका मिला। इसके अलावा वह बेंच पर ही बैठे रह गए। उन्होंने मुंबई के लिए 2 मैच में 1 विकेट चटकाए थे।
टिम डेविड ने खेली तूफानी पारी
टिम डेविड इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। उन्होंने 52 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 छक्के के अलावा 4 चौके भी जड़े। डेविड के अलावा कैमरून ग्रीन ने 13 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। दोनों की दमदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ट्रेविस हेड ने क्रमश 13 और 2 रनों का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
38 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines