IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 सीजन-18 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ किया है। पहले मैच में केकेआर और आरसीबी के बीच भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला। जिसके चलते टीम ने मैच को महज 16.2 ओवर में ही जीत लिया था। आरसीबी की तरफ से पारी की शुरुआत फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने की थी। पावरप्ले के अंदर ही इन दोनों की जोड़ी ने 84 रन ठोक डाले थे।
इस मैच में आरसीबी की तरफ से फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने अर्धशतक लगाए थे तो वहीं केकेआर की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतक लगाया था। फिर भी इन तीनों में से कोई भी खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सका।
ये खिलाड़ी पड़ा सब पर भारी
केकेआर बनाम आरसीबी मैच में अजिंक्य रहाणे ने 56 रन, फिल सॉल्ट ने 56 और विराट कोहली ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इन तीनों खिलाड़ियों में से कोई भी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सका। इस मैच में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या प्लेयर ऑफ द मैच बने।
ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB: हार के बाद कप्तान रहाणे का बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम से चूक?
क्रुणाल ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। क्रुणाल ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। जबकि उनका पहला ओवर थोड़ा महंगा साबित हुआ था लेकिन बाद में क्रुणाल ने शानदार वापसी करते हुए केकेआर की बल्लेबाजी को बिखैर दिया था। इस शानदार प्रदर्शन के चलते क्रुणाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर क्या बोले क्रुणाल?
प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर क्रुणाल पांड्या ने कहा “जब आप इतने सारे दर्शकों के सामने खेलते हैं, तो मुझे अपना ध्यान केंद्रित करना पड़ता है। अगर मुझे हिट मिलता है तो मुझे एक अच्छी गेंद पर हिट होना चाहिए, खुशी है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सका। आपको प्रवाह के साथ चलना होता है, क्रिकेट कैसे विकसित हो रहा है। बल्लेबाजों में लगातार छक्के लगाने का कौशल है। आपको अपना खेल भी बेहतर करना होता है।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अजिंक्य रहाणे ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
55 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines