R Ashwin: आईपीएल 2025 में पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का हाल बेहाल है। 20 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में सीएसके को मुंबई के सामने 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में भी सीएसके आखिरी पायदान पर है। सीएसके का प्रदर्शन इस साल हद से ज्यादा खराब है। खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और चयनकर्ता रहे श्रीकांत ने आर अश्विन को घेरा है। श्रीकांत आर अश्विन के प्रदर्शन से नाखुश हैं।
आर अश्विन पर फूटा गुस्सा
श्रीकांत ने अपने यू ट्यूब चैनल चीकी चिका पर कहा कि अश्विन क्या कर रहे हैं? वह पूरी तरह से रक्षात्मक हो गए हैं। वह विकेट लेने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। यह ऐसा है, मुझे बस ये चार ओवर करने दो। वह कभी विकेट लेने के लिए नहीं गए। बस सुरक्षित गेंदबाजी कर रहे थे।
सीएसके के लिए यह बिल्कुल भी मायने नहीं रखता था। एमआई (मुंबई इंडियंस) भी समझदारी से काम कर रहे थे, उन्होंने उनसे सिंगल लिए। आपको मैच की स्थिति, आईपीएल की स्थिति को समझना होगा और उसी के अनुसार गेंदबाजी करनी होगी।
श्रीकांत ने सीएसके पर बात करते हुए कहा कि धोनी ने अगली सीजन की बात शुरू कर दी है, जिससे साफ लगता है कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। उन्होंने सही कहा कि खिलाड़ियों को अपनी गलती माननी चाहिए और कुछ खास करना होगा। असल में, सीएसके की हार की शुरुआत नीलामी से ही हो गई थी। जब आप सैम करन, ओवरटन, त्रिपाठी और हुड्डा जैसे खिलाड़ियों को चुनते हैं, तो मैच जीतना मुश्किल हो जाता है।
अश्विन का कैसा रहा है प्रदर्शन?
अब तक खेले गए 7 मैच में आर अश्विन ने निराश किया है। आखिरी दो मैच में उन्होंने 1 भी विकेट नहीं लिया है। अब तक खेले गए 7 मैच में अश्विन ने 5 विकेट झटके हैं। इस दौरान वह खासा प्रभावित भी नहीं कर सके हैं।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
6 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
37 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
58 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines