KL Rahul: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। राहुल ने बताया है कि टीम इंडिया में एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसका सामना करना उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने मोहम्मद शमी का नाम लेते हुए कहा कि नेट्स में उनके सामने बल्लेबाजी नहीं करना चाहते हैं। ईएसपीएन को दिए इस इंटरव्यू में राहुल ने राशिद खान को लेकर भी बड़ी बात बताई है। आइए आपको भी बताते हैं कि वो क्या बोले।
शमी से डरते हैं राहुल?
इंटरव्यू में केएल राहुल से सवाल पूछा गया कि आप नेट्स में किस गेंदबाज का सामना नहीं करना चाहते हैं। इसके जवाब में राहुल ने सीधे तौर पर मोहम्मद शमी का नाम लिया है। शमी को लेकर रोहित शर्मा भी इस तरह की बात बोल चुके हैं। रोहित ने भी शमी को नेट्स में सबसे घातक गेंदबाज माना था। उनके मुताबिक शमी नेट्स में और भी ज्यादा घातक हो जाते हैं और पिच पर हरी घास देखकर वो बाउंसर फेंकते हैं।
राशिद खान ने उड़ाई रातों की नींद
केएल राहुल ने राशिद खान को नींदे उड़ाने वाला गेंदबाज बताया। उनसे सवाल पूछा गया कि एक ऐसे गेंदबाज का नाम बताओ जिसने आपकी रातों की नींद उड़ा दी हो। इस सवाल के जवाब में उन्होंने राशिद खान का नाम लिया। आईपीएल में राशिद खान और केएल राहुल सबसे ज्यादा एक दूसरे का सामना करते हैं और टी20 क्रिकेट में राशिद का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहता है।
टूर्नामेंट में जीत पर होंगी राहुल की नजरें
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में केएल राहुल टीम इंडिया के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसको लेकर टीम मैनेजमेंट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी को इतना नीचे बल्लेबाजी करते हुए देख फैंस भी खुश नहीं हैं। हालांकि अभी तक टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है और सेमीफाइनल में जगह पक्की हो चुकी है।
ये भी पढ़िए-
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
10 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
28 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
56 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines