Border Gavaskar Trophy 2025: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है, जहां स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने चोट से उबरने के बाद नेट पर बैटिंग की। राहुल को चोट की वजह से इंट्रा स्क्वॉड मैच में रिटायर हर्ट होना पड़ा था। यहां जब वो 28 रनों पर बैटिंग कर रहे थे, तब प्रसिद्द कृष्णा की एक तेज गेंद उनकी कोहनी में लग गई थी, जिसके बाद वो अपनी पारी को जारी नहीं रख पाए थे।
राहुल पर्थ के वाका मैदान में खेले जा रहे दूसरे दिन के खेल के दौरान अनुपस्थित रहे, लेकिन तीसरे दिन के खेल से पहले उन्होंने नेट्स पर वापसी की। कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में राहुल को यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL Mock auction: रिलीज के बाद श्रेयस अय्यर की फिर से KKR में एंट्री! मिले इतने करोड़ रुपये
पहले टेस्ट से बाहर हुए गिल
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारत को शनिवार को एक और झटका लगा, जब टॉप ऑर्डर के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए। भारत की पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत के अहम सूत्रधार रहे थे।
अगर रोहित पहले टेस्ट से बाहर होते हैं तो इससे भारत का टॉप ऑर्डर कमजोर हो सकता है। गिल को इंट्रा स्क्वॉड मैच के दूसरे दिन फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। उन्हें यहां काफी दर्द में देखा गया और आगे के स्कैन के लिए तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे। घटनाक्रम से जुड़े पीटीआई के एक सूत्र के अनुसार गिल के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर है।
राहुल कर सकते हैं यशस्वी के साथ शुरुआत
राहुल ने इसी मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की थी और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि 22 नवंबर को होने वाले मैच से पहले यह स्टार बल्लेबाज फिट हो जाएगा। अगर गिल नहीं खेल पाते हैं तो अभिमन्यु ईश्वरन या देवदत्त पडीक्कल को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है क्योंकि भारत के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं। हालांकि अगर कप्तान रोहित शर्मा तीन दिन की ट्रेनिंग के लिए टीम में शामिल होते हैं तो यह अलग बात होगी।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: पर्थ टेस्ट मैच में कौन लेगा शुभमन गिल की जगह? सामने आए 2 बड़े नाम
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines