हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK vs KKR: केकेआर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, वेंकटेश अय्यर का पत्ता साफ, देखें प्लेइंग इलेवन

KKR vs CSK: केकेआर और सीएसके के बीच 7 मई को मुकाबाल कोलकाता में खेला जा रहा है। दोनों टीमों में बड़ा बदलाव हुआ है।

विज्ञापन

KKR vs CSK: 7 मई को आईपीएल 2025 में केकेआर बनाम सीएसके की टीमें आमने सामने हैं। सीएसके का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया है, जबकि केकेआर की प्लेऑफ में बने रहने की उम्मीदें हैं। मैच से पहले दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ। सिक्का आज केकेआर के पक्ष में गिरा।

केकेआर ने टॉस जीता

केकेआर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर में एक बदलाव हुआ है। वेंकटेश अय्यर का पत्ता साफ हो गया है, जबकि मनीष पांडे को मौका मिला है। वहीं सीएसके में भी शेख रशीद और सैम करन की जगह डवेन कॉनवे और उर्विल पटेल को शामिल किया गया है।

क्या बोले एमएस धोनी?

टॉस हारने के बाद धोनी ने कहा कि मैंने बचपन में यहां बहुत क्रिकेट खेला है, मैंने यहां जितना क्रिकेट खेला है, यह मेरे लिए घरेलू मैदान की तरह है। जब जोनल ट्रॉफी थी, कुछ ऑफिस लीग, कुल मिलाकर मैंने यहां और आस-पास बहुत क्रिकेट खेला है। अगले साल के लिए जवाब पाना महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट में हमारे लिए क्या अच्छा नहीं रहाष

विज्ञापन

विकेट अच्छा लग रहा है- रहाणे

टॉस जीतने के बाद रहाणे ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। पिछले दो मैचों में हमने पहले बल्लेबाजी की और अच्छा प्रदर्शन किया। हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं और उसका बचाव करना चाहते हैं। एक बार में एक ही मैच खेलना महत्वपूर्ण है। भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। पिछले मैच से बहुत कुछ सीखने को मिला है

केकेआर की प्लेइंग इलेवन- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर) , सुनील नरेन , अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , अंगकृष रघुवंशी , मनीष पांडे , आंद्रे रसेल , रिंकू सिंह , मोइन अली , रमनदीप सिंह , वैभव अरोड़ा , वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

सीएसके की प्लेइंग इलेवन- आयुष म्हात्रे , उर्विल पटेल , डेवोन कॉनवे , रवींद्र जडेजा , डेवाल्ड ब्रेविस , रविचंद्रन अश्विन , एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर) , अंशुल कंबोज , नूर अहमद , खलील अहमद , मथीशा पथिराना।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola