हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs KKR: मैच रद्द होने के बाद कोलकाता का प्लेऑफ से सफर हुआ खत्म, बेंगलुरु ने पॉइंट्स टेबल में गाड़ा झंडा

IPL 2025: बारिश के कारण आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो गया। मुकाबला रद्द होने से केकेआर का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया।

विज्ञापन

IPL 2025 Points Table: भारत पाकिस्तान तनाव के बाद आईपीएल 2025 को 8 दिनों बाद शुरु किया गया था। जहां पर 17 मई को आरसीबी बनाम केकेआर की टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर भिड़ने वाली थीं। लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया। बेंगलुरु में 17 मई को भारी बारिश हुई। इस वजह से मैच में टॉस तक नहीं हो सका। अंपायरों ने कई बार मैदान का जायजा लिया। लेकिन अंत में मुकाबला रद्द करने का ही फैसला सुनाना पड़ा। मैच रद्द होने से आरसीबी को तगड़ा फायदा हुआ। जबकि केकेआर का सफर प्लेऑफ से खत्म हो गया। वह प्लेऑफ से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। कोलकाता से पहले सीएसके, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का सफर प्लेऑफ से खत्म हो गया था।

टॉप पर पहुंची आरसीबी

मैच रद्द होने की वजह से आरसीबी और केकेआर की टीमों को 1-1 अंक मिलें। ऐसे में आरसीबी अब 12 मैच के बाद 17 अंक लेकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि केकेआर को तगड़ा नुकसान हुआ है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए केकेआर को हर हाल में जीत हासिल करनी थी। लेकिन मैच रद्द होने के बाद केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं। केकेआर प्लेऑफ की रेस से बाहर है।

इन 5 टीमों में जंग

फिलहाल आरसीबी 17 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस है, जिसने 11 मैच में 8 मैच जीते हैं और 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में विराजमान है। इसके अलावा पंजाब किंग्स 11 मैच में 15 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस 14 अंक लेकर बाकी टीमों को कड़ी टक्कर दे रही है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स 11 मैच में 13 अंक लेकर पांचवें नंबर पर है।

विज्ञापन

RCB vs KKR मैच रद्द होने के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल

रैंक टीम का नाम मैच खेले जीते हारे बिना परिणाम टाई अंक नेट रन रेट (NRR)
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 3 0 1 17 +0.482
2 गुजरात टाइटंस 11 8 3 0 0 16 +0.793
3 पंजाब किंग्स 11 7 3 0 1 15 +0.376
4 मुंबई इंडियंस 12 7 5 0 0 14 +1.156
5 दिल्ली कैपिटल्स 11 6 4 0 1 13 +0.362
6 कोलकाता नाइट राइडर्स (E) 13 5 6 0 2 12 +0.193
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 6 0 0 10 -0.469
8 सनराइजर्स हैदराबाद (E) 11 3 7 0 1 7 -1.192
9 राजस्थान रॉयल्स (E) 12 3 9 0 0 6 -0.718
10 चेन्नई सुपर किंग्स (E) 12 3 9 0 0 6 -0.992

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola