Venkatesh Iyer IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसने हर किसी को हैरान कर डाला है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर के लिए नहीं, बल्कि वेंकटेश अय्यर के लिए दिल खोलकर पैसा लुटा डाले हैं। वेंकटेश को फिर से टीम में शामिल करने के लिए डिफेंडिंग चैंपियन ने 23.75 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। वेंकटेश के लिए कोलकाता को आरसीबी से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, लेकिन टीम ने अपने कदम बिल्कुल भी पीछे नहीं खींचे। वेंकटेश आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे ऑलराउंडर बन गए हैं।
वेंकटेश पर हुई पैसों की बरसात
आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में 26 गेंदों पर 52 रन की तेज तर्रार पारी खेलने वाले वेंकटेश अय्यर को फिर से टीम में शामिल करने के लिए केकेआर ने पानी की तरह पैसा बहा दिया। वेंकटेश को पाने के लिए कोलकाता ने 23.75 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। वेंकटेश के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केकेआर के बीच बीडिंग वॉर देखने को मिली, जो 20 करोड़ के पार पहुंच गई। दोनों ही टीमें भारतीय ऑलराउंडर को शामिल करने के लिए बेकरार दिखीं। हालांकि, आखिरी बाजी कोलकाता 23.75 करोड़ के साथ मारने में सफल रही। कोलकाता की ओर से खेलते हुए पिछले सीजन वेंकटेश का प्रदर्शन कमाल का रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 370 रन ठोके थे।
केकेआर का यह कैसा फैसला?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले सीजन के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी इतनी बड़ी बोली नहीं लगाई, जितनी उन्होंने वेंकटेश अय्यर के लिए लगा डाली। यही वजह है कि केकेआर टीम का यह फैसला हर किसी के लिए थोड़ा चौंकाने वाला है। वेंकटेश अच्छे ऑलराउंडर हैं इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन उनके लिए इतनी मोटी रकम खर्च कर देने का केकेआर का यह डिसीजन हर किसी को हैरान कर रहा है। केकेआर 51 करोड़ के बचे हुए पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी है, जिसमें से उन्होंने 23.75 करोड़ सिर्फ वेंकटेश के लिए खर्च कर डाले हैं।
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
3 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
4 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
5 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
5 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
6 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
7 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines