Keshav Maharaj: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। प्रोटियाज टीम द्वारा बनाए गए 418 रनों के जवाब में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज भी जमकर लड़ाई लड़ रहे हैं। टेस्ट के दूसरे दिन केशव महाराज ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक साउथ अफ्रीका का कोई भी प्लेयर आजतक नहीं पहुंच सका है। केशव ने मैच में पहला ही विकेट लेते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए हैं।
केशव महाराज का बड़ा कारनामा
साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में इतिहास रच डाला है। वह प्रोटियाज टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि क्रेग एर्विन को पवेलियन भेजने के साथ ही हासिल की। केशव साउथ अफ्रीका की ओर से 200 विकेट लेने वाले 9वें गेंदबाज बने हैं। केशव ने यह मुकाम 59वें मैच में हासिल किया है। वह अपने टेस्ट करियर में एक पारी में 5 विकेट लेने कारनामा 11 बार कर चुके हैं, जबकि 6 बार उन्होंने चार विकेट निकाले हैं।
ब्रेविस-प्रिटोरियस ने खेली धांसू पारी
साउथ अफ्रीका ने पहली इनिंग में 418 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया। टीम की ओर से 19 वर्षीय लुआन प्रिटोरियस ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 160 गेंदों पर 153 रन की यादगार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 सिक्स जमाए। लुआन प्रिटोरियस टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 19 साल 93 दिन की उम्र में सेंचुरी ठोकी। वहीं, कॉर्बिन बॉश ने भी निचले क्रम में बल्ले से खूब धमाल मचाया और 124 गेंदों में शतकीय पारी खेली। टेस्ट डेब्यू में डेवाल्ड ब्रेविस भी अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे और उन्होंने 41 गेंदों पर 51 रन ठोके।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
55 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines