Kemar Roach: आईपीएल 2025 में आए दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। दुनिया के लगभग तमाम स्टार खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। आईपीएल 2025 के बीच वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच को काउंटी चैंपियंनशिप के लिए सरे टीम में जगह मिली है। उन्होंने पिछले सीजन भी इस टीम के लिए काउंटी चैंपियनशिप में भाग लिया था। अब सरे ने आगामी सीजन के लिए भी रोच के साथ करार कर लिया है।
रोच ने किया है शानदार प्रदर्शन
सरे के लिए रोच ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने सरे के लिए 28 प्रथम श्रेणी मैच में 25.60 की औसत के साथ 93 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने सरे के लिए तीन खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई है। रोच सीजन के पहले मैच के अलावा हैम्पशायर, ससेक्स और समरसेट के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।
रोच का बयान आया सामने
सरे के लिए करार करने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने पिछले 4 साल में इस टीम के साथ बिताए हर पल का आनंद लिया है और एक बार फिर से सरे की टीम में जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। मैं सरे के लिए और अधिक सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं, चाहे मैं किसी भी तरह से योगदान दे सकूं।
रोच के अलावा सरे के हाई परफॉरमेंस क्रिकेट सलाहकार एलेक स्टीवर्ट ने कहा कि केमार पिछले चार वर्षों से हमारे ड्रेसिंग रूम का अहम हिस्सा हैं और उनका वापस आना टीम के लिए बहुत अच्छी बात है। उनकी शानदार गेंदबाजी, कार्यशैली अपने आप में बहुत कुछ कहती है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह इस सीजन की शुरुआत में एक बार फिर अहम भूमिका निभाएंगे और टीम उनके साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक है।
ऐसा रहा है करियर
36 साल के रोच ने वेस्टइंडीज के लिए 85 टेस्ट मैचों में 284 विकेट झटके हैं, जबकि 95 वनडे मैचों में उन्होंने 125 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वहीं 11 टी-20 मैच में रोच ने 10 विकेट हासिल किए हैं।
संबंधित खबरें
‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
17 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines