IPL 2025 PBKS vs DC: इंग्लैंड दौरे के लिए बीते दिन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर को भी शामिल किया गया है। करुण को 8 साल के बाद टीम इंडिया में मौका मिला है। इस मौके का करुण बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद करुण नायर का भी पहला रिएक्शन सामने आया है।
टीम इंडिया में मौका मिलने पर क्या बोले करुण?
आईपीएल 2025 में बीती रात दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर अपने सीजन-18 के अभियान पर विराम लगाया। इस मैच में करुण नायर ने दिल्ली की तरफ से 44 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं मैच के बाद टीम इंडिया में जगह मिलने को लेकर करुण ने कहा “टीम में वापस आने के लिए बहुत आभारी हूं। वाकई बहुत खुश और गौरवान्वित हूं। इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था और मेरे करीबी लोगों से बहुत सारे संदेश मिले। पिछले 12-16 महीनों से अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। यह मेरी प्रक्रियाओं को समान रखने और वही चीजें करने के बारे में है जो मेरे लिए कारगर रही हैं।”
इसके अलावा मैच जीतने को लेकर करुण ने कहा हम वाकई इसके हकदार हैं। हां, पिछले कुछ मैचों में हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं, लेकिन आज हमने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया और दिखाया कि हम एक अच्छी टीम हैं। मैं गेंद को बहुत अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं। इस टूर्नामेंट में बहुत सारे रन बनाने के साथ आया हूं, इसलिए मेरा आत्मविश्वास हमेशा बना रहता है।”
आगे उन्होंने कहा “यह नेट्स में भी दिख रहा था। यह खुद को मौका देने, कुछ गेंदें खेलने के बारे में था। मुझे लगा कि मैंने जो कुछ मैच खेले, उनमें मैं थोड़ा जल्दबाजी में था। मैं बहुत जल्दी बहुत सारे शॉट खेल रहा था। कोच ने मुझसे बात की और कहा “तुम थोड़ा समय क्यों नहीं लेते और फिर गेंदबाजी के लिए जाते हो।”
ये भी पढ़ें:- PBKS vs DC: हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक?
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
1 hr agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines