India vs West Indies Test Series: टीम इंडिया को अक्टूबर में वेस्टइंडीज के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से होगा, जिसको लेकर बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे के बाद शुभमन गिल एकबार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा रवींद्र जडेजा को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है। वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड में करुण नायर को मौका नहीं दिया है, जबकि इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए करुण की 8 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई थी।
करुण नायर को क्यों नहीं मिला मौका?
करुण नायर को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। इंग्लैंड दौरा उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था। अब वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में करुण नायर की जगह देवदत्त पड्डिकल को शामिल किया गया है। इसको लेकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा “हमें करुण नायर से और उम्मीद थी, सिर्फ एक पारी से नहीं। पडिक्कल ज्यादा मौके दे सकते हैं। हम सभी को 15-20 मौके देना चाहेंगे, लेकिन इन हालात में यह संभव नहीं है।”
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टीम आई सामने
श्रेयस अय्यर को लेकर अजीत अगरकर ने कहा “श्रेयस अय्यर एक सीनियर खिलाड़ी हैं, वे इंडिया ए के कप्तान भी रह चुके हैं। हम कई खिलाड़ियों में एक लीडर के गुण तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। दुर्भाग्य से श्रेयस अपनी फिटनेस के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। सबसे बढ़कर, हम चाहते हैं कि वे खेलें और अच्छा खेलें।”
टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, एन जगदीशन।
ये भी पढ़ें:-BCCI ने किया कई टीमों का ऐलान, श्रेयस अय्यर को इस सीरीज के लिए मिली कप्तानी
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: तेज बारिश के कारण रुका मैच, भारत को जीत के लिए 132 रनों की जरूरत
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines