Karun Nair: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में करुण नायर को मौका मिला था. लेकिन उन्होंने खासा कमाल नहीं किया. इसलिए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला. लेकिन अब उन्हें कर्णाटक क्रिकेट टीम में मौका मिला है. वह आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए कर्णाटक टीम में चुने गए हैं. उनके अलावा मयंक अग्रवाल को कप्तानी दी गई है.
मयंक अग्रवाल संभालेंगे कप्तानी
आगामी रणजी सीजन के लिए कर्णाटक टीम की कमान मयंक अग्रवाल को दी गई है. वह लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं और वह लगातार घरेलू क्रिकेट में भाग ले रहे हैं. इसके अलावा करुण नायर से भी इस बार कर्णाटक को खासा उम्मीदें होंगी. क्योंकि इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज से पहले शानदार खेल दिखाया है.
नायर ने 120 फर्स्ट क्लास मैच में 48.73 की औसत के साथ 8675 रन बनाए हैं. उन्होंने 24 शतक के अलावा 37 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें:-रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की असली वजह आई सामने! रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
कर्नाटक टीम में श्रेयस गोपाल, व्यशांक विजयकुमार और विद्वाथ कवरप्पा जैसे सितारे भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और केएल राहुल भारतीय टीम में होने के कारण अपनी जगह नहीं बना सके. वहीं, अभिनव मनोहर को भी टीम में जगह मिली है, जबकि कृष्णन श्रीजीत टीम में पहली पसंद के विकेटकीपर हैं।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले दौर के लिए कर्नाटक टीम
मयंक अग्रवाल (कप्तान), करुण नायर, आर स्मरण, केएल श्रीजीत (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, विशक विजयकुमार, विद्वथ कावेरप्पा, अभिलाष शेट्टी, एम वेंकटेश, निकिन जोस, अभिनव मनोहर, क्रुथिक कृष्णा (विकेटकीपर), केवी अनीश, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित-विराट के कमबैक मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? इन 4 खिलाड़ियों को बैठना पड़ेगा बाहर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
23 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
46 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines