David Warner: इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में आईपीएल 2025 की धूम मची हुई है। भारत में होने वाली इस लीग पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान भी अपनी टी20 लीग पीएसएल की जोरदार तैयारी कर रहा है, जो इस बार आईपीएल को टक्कर देने की कोशिश में है।
11 अप्रैल से शुरू होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 10वें सीजन के लिए 2020 में खिताब जीतने वाली कराची किंग्स ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर संभालेंगे। उन्होंने शान मसूद की जगह ली है, जो पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं।
शान मसूद की कप्तानी में कराची किंग्स का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
कराची किंग्स का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन से खास नहीं रहा है और टीम लगातार लीग स्टेज से ही बाहर हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएसएल 2024 से पहले फ्रेंचाइज़ी ने शान मसूद को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन वह भी टीम की किस्मत नहीं बदल सके।
कराची किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही और अपने 10 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई, जबकि 6 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शान मसूद का बल्ले से भी प्रदर्शन बेहद साधारण रहा। उन्होंने 10 पारियों में सिर्फ 158 रन बनाए, जिससे टीम की बल्लेबाजी भी कमजोर साबित हुई।
PSL में पहली बार खेलते नजर आएंगे डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने कई सालों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दबदबा बनाए रखा और आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।
चौंकाने वाली बात यह रही कि मेगा ऑक्शन में भी किसी फ्रेंचाइज़ी ने उन पर दांव नहीं लगाया, जिससे वॉर्नर आईपीएल 2025 में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। ऐसे में, उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के ड्राफ्ट में अपना नाम दिया, जहां कराची किंग्स ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। अब वॉर्नर पहली बार PSL में खेलते नजर आएंगे और कराची किंग्स की कप्तानी संभालेंगे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
1 min agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines