Shreyas Iyer Reveal Most Abuses Player Name: आईपीएल 2024 के बीच भारत के विस्फोटक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शो में गए हुए थे। इस दौरान जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि भारतीय टीम में सबसे अधिक गाली कौन खिलाड़ी देता है, इस पर अय्यर ने जो खुलासे किए हैं, इससे आप भी हैरान हो सकते हैं। ज्यादातर फैंस को ऐसा लग रहा होगा कि भारतीय टीम में सबसे अधिक गाली विराट कोहली देते होंगे, लेकिन आपको बता दें कि अय्यर ने कोहली का नाम नहीं लिया है।
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: अगर मुंबई को खोलना है जीत का खाता, तो दिल्ली के इन बल्लेबाजों से रहें सावधान
श्रेयस अय्यर ने क्या खुलासा किया
इस शो के दौरान कपिल शर्मा ने श्रेयस अय्यर से पूछा कि आप किस खिलाड़ी का फोन स्पीकर पर रखकर बात नहीं कर पाते हैं। इस पर अय्यर ने रोहित शर्मा का नाम लिया। जब उनसे कारण पूछा गया, तो अय्यर ने कहा कि रोहित शर्मा काफी गाली देते हैं। इस दौरान रोहित भी वहीं बैठे थे, फिर भी अय्यर ने उनके सामने ही यह खुलासे कर दिए। अय्यर ने कहा कि मैं गलती से भी रोहित का फोन स्पीकर पर रखकर बात नहीं करता हूं। कपिल ने इसको लेकर भी रोहित शर्मा के खूब मजे लिए थे कि अब दोनों छोर के स्टंप में माइक लगा दिया गया है, इससे रोहित शर्मा जो बोलते हैं, वह रिकॉर्ड सभी ऑडियंस सुन लेते हैं। अय्यर के बयान से साफ है कि टीम में सबसे अधिक गाली देने वाले खिलाड़ी विराट कोहली नहीं हैं, बल्कि रोहित शर्मा हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs RR: इस मैच में 1-2 नहीं, बल्कि 8 बड़े रिकॉर्ड की उड़ी धज्जियां, हारकर भी छाए किंग कोहली
श्रेयस अय्यर ने दिखाया जादू
इसके अलावा जब अय्यर से पूछा गया कि आप किस खिलाड़ी के साथ अपना रूम शेयर नहीं करना चाहेंगे, तो खिलाड़ी ने शिखर धवन और ऋषभ पंत का नाम लिया था। अय्यर ने बताया कि धवन और पंत दोनों काफी गंदे रहते हैं। उन दोनों का रूम भी काफी गंदा रहता है, सामान इधर-उधर बिखरे होते हैं, इस कारण से इन दोनों खिलाड़ियों के साथ रूम शेयर नहीं कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन श्रेयस अय्यर जादू भी जानते हैं। वह ताश के पत्तों के साथ जादू दिखा सकते हैं। इस शो में जब अय्यर से कुछ जादू दिखाने के लिए कहा गया, तो अय्यर ने ताश के पत्तों से जादू दिखाया। इससे रोहित और कपिल के साथ-साथ सभी ऑडियंस भी हैरान हो गए।
ये भी पढ़ें:- RCB vs RR: मैच के दौरान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को क्यों दिखाया थप्पड़? वायरल हुआ Video
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines