IND vs ENG: टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए लंदन में मौजूद है। इस सीरीज के पहले ईसीबी और बीसीसीआई ने बड़ा फैसला करके ट्रॉफी का नाम बदलने का फैसला किया है। पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर दोनों ही बोर्ड ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी कर दिया है। बोर्ड के इस फैसले से कई दिग्गज हैरान हो गए हैं। अब विश्व विजेता कप्तान कपिल देव का भी इस पर अजीबोगरीब रिएक्शन सामने आया है।
कपिल देव का एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी पर आया बयान
भारतीय टीम के स्टार कप्तान रहे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर ही साल 2007 में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज को पटौदी ट्रॉफी नाम दिया गया। जिसे अब 2025 में होने वाली सीरीज से पहले बदला जा रहा है। 1983 विश्व कप में कपिल देव ने जिंबाब्वे के खिलाफ टुनब्रिज वेल्स में 175 रनों के पारी खेली थी। उस पारी के सम्मान में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने ट्रॉफी के नाम बदलने पर कहा, ‘यह थोड़ा अजीब लगता है। क्या ऐसा भी होता है? लेकिन यह ठीक है, क्रिकेट में तो सब कुछ चलता है। आखिरकार, कोई अंतर नहीं है। क्रिकेट तो क्रिकेट है, मैदान पर क्रिकेट एक जैसा होना चाहिए।’
क्यों पड़ा था पटौदी ट्रॉफी का नाम
भारत देश की आजादी से पहले इफ्तिखार अली खान पटौदी ने इंग्लैंड में बहुत सालों तक काउंटी में खेला था। इसके बाद उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी ने भी काउंटी क्रिकेट खेला था। वहीं वो भारतीय टीम के भी कप्तान रहे थे। जिसके कारण ही ईसीबी और बीसीसीआई ने उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए साल 2007 में पटौदी ट्रॉफी की शुरुआत की थी। हालांकि साल 2025 में भी इनके सम्मान में बड़ा फैसला किया गया है। सीरीज विनर कप्तान को साल 2025 में पटौदी मेडल से नवाजा जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या बारिश डालेगी लीड्स टेस्ट मैच में खलल? जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम!
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
17 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
50 mins ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines