Kane Williamson: विश्व क्रिकेट के फैब-4 बल्लेबाजों का जिक्र किया जाता है, तो विराट कोहली, केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ का नाम सबकी जुबान पर आता है। हालांकि, आपने कभी नहीं सोचा है फ्यूचर में वो चार कौन से बल्लेबाज होंगे, जिनको फैब फोर में जगह दी जाएगी? इस सवाल का जवाब भले ही अभी आपके पास ना हो, लेकिन विलियमसन ने इसका जवाब दे डाला है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ने उन चार बैटर्स का नाम बताया है, जो आने वाले समय में फैब-4 में शामिल हो सकते हैं। विलियमसन ने भारत के दो बल्लेबाजों पर दांव खेला है।
भविष्य के फैब-4 कौन?
केन विलियमसन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत करते हुए फ्यूचर के फैब-4 बल्लेबाजों का चुनाव किया। विलियमसन ने भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, न्यूजीलैंड के बैटर रचिन रविंद्र और हैरी ब्रूक को चुना है। विलियमसन के अनुसार, फ्यूचर में यह चार बल्लेबाज फैब फोर में अपनी जगह बनाएंगे। यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में बेमिसाल रहा है। यशस्वी अब तक खेले 19 टेस्ट मैचों में 52 की दमदार औसत से 1798 रन ठोक चुके हैं। यशस्वी के बल्ले से 4 शतक और 10 अर्धशतक निकल चुके हैं। वहीं, क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में डबल सेंचुरी भी लगा चुके हैं।
वहीं, शुभमन गिल भी क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में खूब रंग जमा रहे हैं। गिल की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर ही उन्हें टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का नया कप्तान भी नियुक्त कर दिया गया है। हैरी ब्रूक ने भी पिछले कुछ समय में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं, रचिन रविंद्र को भी भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है।
दो फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं विराट
विराट कोहली टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। कोहली ने हाल ही में अपने पसंदीदा फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। वह अब सिर्फ वनडे में भी रंग जमाते हुए नजर आएंगे। वहीं, स्टीव स्मिथ भी वनडे से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं। फैब-4 में शामिल यह चार बल्लेबाज ज्यादा लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
संबंधित खबरें
दूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
8 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
30 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
33 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
48 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
57 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines