हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK vs SRH: कामिंदु मेंडिस ने पकड़ा 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट', VIDEO देख पकड़ लेंगे माथा

CSK vs SRH: आईपीएल 2025 में 25 अप्रैल को सीएसके बनाम एसआरएच के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कामिंदु मेंडिस ने सीएसके के खिलाफ शानदार कैच लपक लिया, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा।

विज्ञापन

Kamindu Mendis: आईपीएल 2025 का 43वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के दौरान हैदराबाद के ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस ने एक शानदार कैच पकड़ा, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। उनका यह कैच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मेंडिस के इस जबरदस्त फील्डिंग मूवमेंट ने मैच में जान डाल दी है।

अद्भुत कैच पकड़कर मचा दिया तहलका

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस ने फील्डिंग में कमाल कर दिखाया। चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान उन्होंने एक ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसे देख सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन

यह नजारा चेन्नई की पारी के 13वें ओवर में देखने को मिला। डेवाल्ड ब्रेविस, हर्षल पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह लगी और तेजी से बाउंड्री की ओर जा रही थी। लेकिन कामिंदु मेंडिस ने जबरदस्त अंदाज में बॉल को जज किया और हवा में छलांग लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया।

इस कैच को देखकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी भी हैरान रह गए। वहीं, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने मेंडिस की इस फुर्तीली फील्डिंग की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर भी इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल 2025 के अपने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्कों की मदद से 42 रन की तूफानी पारी खेली। ब्रेविस की आक्रामक बल्लेबाजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और चेन्नई को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। यह इस सीजन में उनका पहला मुकाबला था, लेकिन उन्होंने अपने अंदाज से बता दिया कि वह टीम के लिए कितना अहम योगदान दे सकते हैं। फैंस को अब उनसे आने वाले मैचों में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस मैच में सीएसके पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकी। सीएसके ने 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola