Kamindu Mendis: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश द्वारा बनाए गए 495 रनों का श्रीलंका के बल्लेबाज करारा जवाब दे रहे हैं। निचले क्रम में कामिंदु मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया और 87 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान मेंडिस ने बड़ा कारनामा कर डाला है। उन्होंने खास मामले में श्रीलंका के दिग्गज बैटर कुमार संगाकारा और रॉय डायस तक को पीछे छोड़ दिया है। मेंडिस ने अपनी सूझबूझ भरी इनिंग में आठ चौके और एक गगनचुंबी छक्का लगाया।
मेंडिस का बड़ा कारनामा
कामिंदु मेंडिस श्रीलंका की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 फिफ्टी जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मेंडिस ने यह मुकाम सिर्फ 22वीं पारी में हासिल कर लिया है। उन्होंने रॉय डायस और कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है। मेंडिस से पहले यह रिकॉर्ड डायस के नाम दर्ज था, जिन्होंने 10 अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 23 इनिंग्स खेली थीं। वहीं, संगाकारा ने 29वीं पारी में 10 अर्धशतक पूरे किए थे। मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 148 गेंदों पर 87 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में उन्होंने 8 चौके जमाए, तो एक सिक्स भी उनके बल्ले से निकला। मेंडिस ने मिलन रथनायके के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 84 रन की अहम पार्टनरशिप जमाई, जिसके बूते श्रीलंका की टीम 450 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
पाथुम निसंका ने जमाया रंग
कामिंदु मेंडिस के अलावा पाथुम निसंका ने श्रीलंका की ओर से जबरदस्त पारी खेली। सलामी बल्लेबाज ने 256 गेंदों का सामना करते हुए 187 रन की यादगार पारी खेली। हालांकि, निसंका अपने पहले दोहरे शतक से महज 13 रन दूर रह गए। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 23 चौके और एक सिक्स लगाया। निसंका ने लाहिरू के जल्दी आउट होने के बाद दूसरे विकेट के लिए दिनेश चांदीमल के साथ मिलकर 157 रन की पार्टनरशिप जमाई। दिनेश ने 54 रन का योगदान दिया। इससे पहले बांग्लादेश ने कप्तान शांतो और मुशफिकुर रहीम की धांसू पारी के बूते पहली इनिंग में 495 रन बनाए। शांतो ने 148 रन ठोके, तो रहीम ने 163 रन की बेहतरीन इनिंग खेली।
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
3 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
57 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines