हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kagiso Rabada के बैन पर आई बड़ी अपडेट, इस वजह से खेल सकते हैं WTC फाइनल

Kagiso Rabada: फिलहाल क्रिकेट के सभी प्रारूप से बैन चल रहे साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उनकी सजा कम कर दी गई है।

विज्ञापन

Kagiso Rabada: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के लिए गुड न्यूज आई है। नशीले पदार्थ का सेवन करने पर कगिसो रबाडा को क्रिकेट के सभी प्रारूप से 3 महीने के लिए बैन कर दिया गया था। वह आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन 2 मैच खेलने के बाद ही वह स्वदेश लौट गए थे। लेकिन अब उनकी सजा कम कर दी गई है। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

रबाडा की कम हुई सजा

नशीली दवाओं का सेवन करने के लिए रबाडा पर 3 महीने का क्रिकेट प्रतिबंध लगा था। लेकिन अब उनकी सजा 3 मीहने से घटाकर 1 महीने कर दी गई है। यानी अब साफ है कि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका की ओर से खेलेंगे। बता दें कि WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का सामना होना है।

साउथ अफ्रीकन इंस्टीट्यूट फॉर ड्रग फ्री स्पोर्ट्स द्वारा जारी एक बयान में कहा गया था कि एमआई केपटाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में रबाडा ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था और वह 21 जनवरी को डोपिंग टेस्ट में विफल रहे थे। 1 अप्रैल को रिजल्ट आने के बाद रबाडा को इस बार में जानकारी जी दी गई थी। तब रबाडा ने आईपीएल 2025 छोड़ साउथ अफ्रीका जाने का फैसला किया था। तब जीटी ने रबाडा के बार में कहा था वह निजी कारणों से स्वदेश लौट गए हैं।

रबाडा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। रबाडा 2023-2025 डब्ल्यूटीसी चक्र में 19.97 की औसत से 47 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। रबाडा के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से टीम का तेज गेंदबाजी विभाग मजबूत होगा। साथ ही टीम उनके अनुभव का भी प्रयोग करेगी।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें