IND vs ZIM: इन दिनों टीम इंडिया टी20 विश्व कप में धमाल मचा रही है। विश्व कप के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वहीं इस सीरीज से पहले अब जिम्बाब्वे टीम को नया हेड कोच मिल गया है। टीम इंडिया के साथ होने वाली टी20 सीरीज से पहले जस्टिन सैमंस को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। इसको लेकर 19 जून को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की बैठक हुई जिसमें ये फैसला लिया गया है। अब जस्टिन सैमंस टीम इंडिया के साथ होने वाली टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे के हेड कोच होंगे। बैठक के बाद खुद जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने जस्टिन सैमंस के नाम की घोषणा की।
ये भी पढ़ें;- IND vs AFG: इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, ऐसी सकती है टीम इंडिया की Playing 11
डेव ह्यूटन की हुई छुट्टी
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच डेव ह्यूटन के पास टी20 विश्व कप 2024 तक के लिए टीम की जिम्मेदारी थी। लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते जिम्बाब्वे की टीम इस बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाई थी। जिसके चलते अब डेव ह्यूटन को कोच पद छोड़ना पड़ा। अब डेव ह्यूटन की जगह जस्टिन सैमंस ने ली है। सैमंस के साथ जिम्बाब्वे के ही पूर्व क्रिकेटर डायोन इब्राहिम भी सहायक कोच के रूप में काम करेंगे।
टीम के नए हेड कोच की जानकारी देते हुए जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा कि जस्टिन सैमंस को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त करके बड़ी खुशी हो रही है। उनके पास कोचिंग अच्छा अनुभव है, जिससे जिम्बाब्वे टीम को काफी मदद मिलेगी। वो खिलाड़ियों के साथ कड़ी मेहनत करते हैं उनके अंदर टीम को आगे ले जाने की जुनून है।
6 जुलाई से होगी सीरीज की शुरुआत
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई से होगी। इसको लेकर जल्द ही दोनों टीमों का ऐलान हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ से इस सीरीज से पहले टीम इंडिया का हेड कोच भी बदलने वाला है। गौतम गंभीरइस सीरीज में टीम इंडिया के हेड कोच हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें;- Video: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका की जीत के बाद Points Table में हलचल, USA की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें;- गौतम गंभीर के 5 बड़े विवाद, लड़ाई-हाथापाई तक पहुंची नौबत
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines