ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब 2 सप्ताह का समय बचा हुआ है। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने साफ कर दिया है कि इंजरी के चलते पैट कमिंस का खेलना मुश्किल है, क्योंकि उन्होंने अभी तक अभ्यास करना भी शुरू नहीं किया है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया को दूसरा बड़ा झटका भी लगता हुआ दिखाई दे रहा है। टीम के घातक गेंदबाज जोश हेजलवुड भी इंजरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी को मिस करने वाले हैं।
जोश हेजलवुड चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर!
ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन SEN से बातचीत करते हुए बताया कि पैट कमिंस के खेलने की संभावना बेहद कम है। जोश हेजलवुड भी इन दिनों इंजरी से जूझ रहे हैं। अब टीम को तीन खिलाड़ियों की तलाश है। अगले कुछ दिनों में हेजलवुड की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका! पैट कमिंस का खेलना मुश्किल
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हुए थे इंजर्ड
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया टीम के अहम तेज गेंदबाज हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में वे टीम का हिस्सा थे लेकिन इस सीरीज में हेजलवुड सभी मैच नहीं खेल पाए थे। इंजरी के चलते हेजलवुड बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर हो गए थे। श्रीलंका दौरे के लिए भी उनको टीम में मौका नहीं मिला था।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।
12 फरवरी तक टीम में चेंज हो सकते हैं। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी बदलाव होते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श पहले ही चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे, वहीं अब पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का बाहर होना टीम को बड़ी मुश्किल में डाल सकता है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy से पहले PCB को ICC से मिली बड़ी राहत, दूर हो गई सबसे बड़ी टेंशन!
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
39 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines