India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया के लिए ये वनडे सीरीज काफी अहम होने वाली है। इस सीरीज में भारतीय टीम को अपनी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को परखने का मौका मिलने वाला है। वहीं इस सीरीज के पहले 2 वनडे मैचों से टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी बाहर रहने वाला है।
जसप्रीत बुमराह पहले 2 वनडे से बाहर
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे। सिडनी टेस्ट में बुमराह को मैच के बीच में से ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। पीठ में ऐंठन के चलते बुमराह सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। वहीं, अब बुमराह स्कैन और टेस्ट के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें:- फॉर्म में वापसी को लेकर सूर्यकुमार को अश्विन से मिली ‘खास’ सलाह, इंग्लैंड के खिलाफ खामोश रहा था बल्ला
जहां बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में उनके टेस्ट होने वाले हैं। वहीं बुमराह को लेकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि जसप्रीत इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर रहने वाले हैं। हालांकि, इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह को चुना गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह का होगा अहम रोल
जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम इंडिया में चुना गया है। इस टूर्नामेंट में बुमराह टीम इंडिया की अहम कड़ी होने वाले हैं। बुमराह का हालिया फॉर्म भी काफी शानदार रहा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने सबसे ज्यादा 32 विकेट चटकाए थे और वे प्लेयर ऑफ सीरीज भी रहे थे। ऐसे में करोड़ों भारतीय फैंस चाहेंगे कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पूरी तरह फिट हो जाए।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025 में संजू सैमसन का खेलना मुश्किल, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है रिजर्व के तौर पर मौका
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिला 260 रनों का बड़ा लक्ष्य, फिलिप्स ने किया कमाल
2 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
5 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
6 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines